{"_id":"5c3e1006bdec22653c2d0a0f","slug":"high-speed-truck-entered-in-hanumaan-temple-at-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः हनुमान मंदिर में घुसा अनियंत्रित ट्रक, ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः हनुमान मंदिर में घुसा अनियंत्रित ट्रक, ग्रामीणों ने किया हंगामा
Wed, 16 Jan 2019 01:04 PM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: utpal utpal
Updated Wed, 16 Jan 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र में बरेमा गांव के समीप मंगलवार को अपराह्न प्रतिबंधित पंचक्रोशी मार्ग पर लबे रोड प्राचीन हनुमान मंदिर में अनियंत्रित ट्रक धक्का मारते हुए पेड़ से भिड़ गया। इससे मंदिर का बारजा क्षतिग्रस्त हो गया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
varanasi
- फोटो : amar ujala
चालक ट्रक से कूदकर भाग गया लेकिन खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच कर हंगामा करते हुए रामेश्वर जंसा मार्ग पर जाम कर दिया।
varanasi
- फोटो : amar ujala
थानाध्यक्ष जंसा संजय कुमार सिंह ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर आधे घंटे बाद जाम समाप्त करवाया। लेकिन ग्रामीणों ने ट्रक मालिक को मौके पर बुला कर मंदिर निर्माण करवाने की मांग पर अड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को मंदिर बनवाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि पंचक्रोशी मार्ग पर ट्रकों का आवागमन प्रतिबंधित है। बावजूद ट्रकों का संचालन हो रहा है। जिसके चलते यह घटना हुई।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रतिबंधित मार्ग पर ट्रकों का आवागमन बंद कर दिया गया है। हरहुआ की तरफ से अचानक ट्रक चालक प्रतिबंधित मार्ग पर ट्रक लेकर घुस गया था। प्रतिबंधित मार्ग पर ट्रकों का संचालन पूर्ण रूप से रोक दिया गया है।