{"_id":"5ac8996c4f1c1bdd618b5f27","slug":"handicap-protest-to-adm-transfer-in-azamgarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में एडीएम के तबादले के विरोध में कफन ओढ़कर प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में एडीएम के तबादले के विरोध में कफन ओढ़कर प्रदर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 09 Apr 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के आजमगढ़ में शनिवार को अलग ही नजारा दिखा। यहां पर एडीएम प्रशासन स्थानांतरण को लेकर विकास भवन में जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद वहां लाशें बिछ गईं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
Trending Videos
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
एडीएम प्रशासन लवकुश त्रिपाठी का स्थानांतरण होने से नाराज मेंहनगर विकास खंड के दिव्यांगों ने शनिवार को कलक्ट्रेट और विकास भवन के सामने कफन ओढ़कर प्रदर्शन किया। ज्ञापन लेने पहुंचे डीआरडीए के परियोजना निदेशक को दिव्यांगों ने ज्ञापन सौंपने से इंकार कर दिया। बाद में लोगों के समझाने पर ज्ञापन सौंपा।
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
जन कल्याण विकलांग सेवा समिति भिखईपुर के दिव्यांग शनिवार को एडीएम प्रशासन लवकुश त्रिपाठी के समर्थन में उतर गए। इस दौरान दिव्यांग एडीएम प्रशासन के पक्ष में नारा लगाते हुए डीएम को ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उनके अवकाश की जानकारी मिलने पर वो प्रभारी जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह को ज्ञापन सौंपने के लिए विकास भवन पहुंचे। मुख्य विकास अधिकारी भी वहां से निकल चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
काफी देर तक जब कोई अधिकारी ज्ञापन लेने दिव्यांगों के पास नहीं पहुंचा तो वह लोग आक्रोशित हो गए। दिव्यांग कफन ओढ़कर विकास गेट के सामने ही लेट गए। काफी देर बाद सीडीओ के निर्देश पर परियोजना निदेशक दुर्गादत्त शुक्ल उनका ज्ञापन लेने के लिए पहुंचे। उन्होंने उन्हें ज्ञापन सौंपने से इंकार कर दिया और मंडलायुक्त को बुलाने की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पीडी वापस लौट गए। उनके जाने के बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें समझाकर ज्ञापन देने के लिए राजी किया। तब परियोजना निदेशक को बुलाकर ज्ञापन दिलाया गया।