{"_id":"5adde84a4f1c1b56098b601b","slug":"grooms-were-hosted-after-they-refuse-for-marriage-in-sonebhadra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी से इंकार करने पर दूल्हों को बनाया बंधक, इस बात पर शुरू हुआ था विवाद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से इंकार करने पर दूल्हों को बनाया बंधक, इस बात पर शुरू हुआ था विवाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Tue, 24 Apr 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सोनभद्र जिले के एक गांव में दूल्हों को बंधक बनाने की खबर लगते ही सनसनी मच गई। उन्हें बंधक इसलिए बनाया गया था क्योंकि उन्होंने शादी करने से इंकार कर दिया था। गांव के एक ही घर की दो बेटियों की बारात आई थी। द्वारपूजा के वक्त कुछ ऐसी घटना घट गई जिससे दोनों दूल्हों ने शादी करने से साफ मना कर दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें....
marriage
सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के चौना गांव निवासी देवनारायण की दो पुत्रियों की शादी रविवार रात को थी। पहली बेटी सीताकुंवर की शादी दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बेलहत्थी गांव के सत्यनारायण और दूसरी बेटी बसंती की शादी सेंदुरी गांव के देवकुमार के साथ तय थी। रविवार की रात दोनों की बारात चौना गांव आई थी।
marriage
रात साढ़े 12 बजे द्वारपूजा के दौरान डीजे पर मनपंसद गीत पर नाचने को लेकर बारातियों और घरातियों में मारपीट हो गई। नशे में धुत कुछ युवकों ने डीजे को क्षतिग्रस्त कर दिया। मामला गंभीर होता देख लड़की के पिता देव नारायण ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेंमो
मौके पर पहुंची डॉयल 100 पुलिस लोगों को शांत करा कर लौट गई। पुलिस के जाने के बाद दोनों दूल्हों ने शादी करने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि पुलिस को बुलाकर बारातियों को बेइज्जत किया गया है। इसलिए अब वह शादी नहीं करेंगे।
विज्ञापन
Marriage in police station
घरातियों ने दूल्हों को काफी समझाया। लेकिन वह अपनी बात पर अड़े रहे। इससे नाराज घरातियों ने दूल्हों को एक कमरे में बंद कर दिया। रात भर घरातियों एवं बरातियों में पंचायत चली, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। सोमवार की सुबह छह बजे घटना की जानकारी मिलले पर विवाह स्थल पर पहुंचे ग्राम प्रधान दीनदयाल जायसवाल ने कहा कि डीजे की जो क्षति हुई है उसकी भरपाई करने के लिए मंगलवार को बातचीत से हल निकाला जाएगा। तब जाकर दोनों पक्ष राजी हुए और सोमवार की सुबह नौ बजे शादी की रस्में शुरू की गईं।