फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Govardhan Puja:वाराणसी में निकाली गई भव्य शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन, तस्वीरों में देखें उत्साह

Tue, 25 Oct 2022 04:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 25 Oct 2022 04:27 PM IST
विज्ञापन
Govardhan Puja grand procession taken out in Varanasi see excitement in the pictures
वाराणसी में निकाली गई गोवर्धन पूजा भव्य शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला

सूर्यग्रहण के कारण भले ही इस बार गोवर्धन पूजा का आयोजन बुधवार को होगा लेकिन शोभायात्रा मंगलवार को ही निकाली गई। वाराणसी में  काफी धूमधाम से गोवर्धन पूजा की शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में कई तरह की झांकियां देखने को मिलीं। वहीं विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों और यदुवंशी समाज को लोगों ने इस यात्रा के दौरान कई तरह के करतब भी दिखाए। शोभायात्रा में आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव समेत कई नेता शामिल हुए। इस दौरान लोगों का उत्साह देखते बन रहा था।  

केसरिया साफा बांधे यादव बंधुओं ने इस दौरान परंपरागत मनरी कला (लट्ठबाजी) का प्रदर्शन किया। यात्रा मार्ग पर दोनों ओर झांकियों के दर्शन के लिए लोगों का रेला उमड़ रहा। छतों पर भी जगह कम पड़ गई। शोभायात्रा के आगे आगे शानदार आतिशबाजी का भी प्रदर्शन होता रहा।

Govardhan Puja grand procession taken out in Varanasi see excitement in the pictures
वाराणसी में निकाली गई गोवर्धन पूजा भव्य शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला

गोवर्धन पूजा समिति की ओर से मंगलवार को हथुआ मार्केट से निकाली गई इस शोभायात्रा में यदुवंशियों का हुजूम उमड़ पड़ा। ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते-नाचते आगे बढ़े। एक से एक मनोरम झांकियां आकर्षण का केंद्र बनीं।

Govardhan Puja grand procession taken out in Varanasi see excitement in the pictures
वाराणसी में निकाली गई गोवर्धन पूजा भव्य शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला
पारंपरिक वेशभूषा में तैयार होकर लोग सड़कों पर लाठी के कर्तब का अनोखा खेल भी खेलते देखे गए। इस बीच काशीवासियों ने जगह-जगह शोभायात्रा का जबरदस्त तरीके से स्वागत किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Govardhan Puja grand procession taken out in Varanasi see excitement in the pictures
वाराणसी में निकाली गई गोवर्धन पूजा भव्य शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला

श्रीकृष्ण-बलराम गोवर्धन पूजनोत्सव शोभायात्रा का उद्घाटन आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ ने किया। इस दौरान  पूर्व गृह राज्यमंत्री हंसराज अहिर, गिरीशचंद्र यादव , डीपी यादव समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Govardhan Puja grand procession taken out in Varanasi see excitement in the pictures
वाराणसी में निकाली गई गोवर्धन पूजा भव्य शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला

 शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण-बलराम के अलावा पांच पांडव से जुड़ी अनेक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनीं। छत्तीसगढ़ यादव समाज द्वारा इस अवसर पर अहिरऊ रऊतारी नृत्य किया गया।  इस नृत्य का प्रदर्शन गणतंत्र दिवस की परेड में छत्तीसगढ़ की झांकी में किया जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed