{"_id":"58ad9d114f1c1b0953b24f3c","slug":"gopapl-nishad-candidate-from-sagri-assembly-apply-uniq-election-campaign","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अरे गजब! अर्थी पर बैठ कटोरा लेकर वोट मांग रहा यह प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरे गजब! अर्थी पर बैठ कटोरा लेकर वोट मांग रहा यह प्रत्याशी
टीम डिजिटल,वाराणसी/आजमगढ़
Updated Thu, 23 Feb 2017 11:38 AM IST
विज्ञापन
कटोरा लेकर वोट मांग रहा यह प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
पूरे पूर्वांचल में चुनावी रंग चटख हो चुका है। यहां छठे और सातवें चरण में होने वाले चुनाव के लिए चुनावी प्रचार तूफानी रुप ले चुका है। प्रमुख दलों के स्टार प्रचारक रैली पर रैली कर रहे हैं। प्रत्याशी भी प्रचार के लिए हर हथकंडे अपना रहा है। एक ऐसे ही प्रत्याशी आजमगढ़ जिले में हैं जो अपनी प्रचार को लेकर चर्चा में हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें फोटो...
कटोरा लेकर वोट मांग रहा यह प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव 2017 में नामांकन से लेकर अबतक गजब-गजब के प्रत्याशी देखने को मिले हैं। इसमें एक खास नाम आजमगढ़ से भी जुड़ा है। यहां के सगड़ी विधानसभा क्षेत्र का एक प्रत्याशी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अर्थी पर कफन लपेट कर बैठा और गले में रोटी की माला डाले यह प्रत्याशी अपने लिए लोगों से वोट मांग रहा है।
कटोरा लेकर वोट मांग रहा यह प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
इस गजब के प्रत्याशी का नाम गोपाल निषाद है। ये सगड़ी विधानसभा क्षेत्र से घोषित पूर्व भाजपा प्रत्याशी हैं। ऐन मौके पर इनका नाम काटकर देवेंद्र सिंह को टिकट दे दिया गया। इस बात से नाराज गोपाल निषाद ने निर्दल नामांकन किया है। वह अर्थी पर बैठ जनता से वोट के साथ एक दस का नोट भी मांगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपाल निषाद
- फोटो : अमर उजाला
इस बाबत पूछने पर गोपाल निषाद कहते हैं कि भाजपा ने मेरे साथ धोखा किया है। सगड़ी से बसपा प्रत्याशी वंदना सिंह को जीत दिलाने के लिए उनके टिकट को काटा गया है। लेकिन अब वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। वह जनता से एक वोट और 10 की नोट मांगकर चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
गोपाल निषाद
- फोटो : अमर उजाला
फूलन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना है कि हमको हमारे ही बिरादरी के करीब 30 से 35000 लोग हाथों हाथ लिए हुए हैं । और वह चुनाव जिताने का काम करेंगे। गरीब लोग और पिछड़े मजदूर किसान हमारे साथ हैं। हम अर्थी पर बैठकर गांव गॉव घूम रहे हैं ,कफन ओढ़े हुए हैं, कफन लेकरके जनता के बीच में जा रहे हैं ।