फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आजमगढ़ में घंटों पटाखों की तरह फटते रहे सिलेंडर, सहमे रहे इलाके के लोग

Sun, 12 Aug 2018 10:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 12 Aug 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
Gas cylinder truck accident in azamgarh
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
यूपी के आजमगढ़ जिले में आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर शुक्रवार रात 10.30 बजे दो ट्रक की आमने-सामने की टक्कर के बाद उनमें आग लग गई। ट्रक में इंडेन के 315 भरे एलपीजी सिलेंडर रखे थे। आग लगने से सिलेंडर एक बाद एक पटाखों की तरह फटने लगे। आगे की स्लाइड्स में देखें...


 
Gas cylinder truck accident in azamgarh
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
गनीमत ये थी कि जहां दुर्घटना हुई वो स्थान आबादी से लगभग 500 मीटर दूर था। हादसे की जगह के आसपास चार-पांच मकान थे, दहशत के मारे लोग घर छोड़कर सिवान में भाग निकले। एक किमी दूर रहने वाले भी धमाकों को सुनकर दहशत में आ गए। तीन घंटे बाद पुलिस ने दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया। सिलेंडर के टुकड़े और आग में झुलसने से पांच लोग जख्मी है, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 

 
Gas cylinder truck accident in azamgarh
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
बरदह कस्बे के पास रात करीब साढ़े 10 बजे जौनपुर की ओर जा रहे खाली ट्रक की सामने से आ रहे सिलेंडर लदे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद खाली ट्रक के टायर में आग लग गई जिसने धीर-धीरे दोनों ट्रकों को चपेट में ले लिया। दोनों के ड्राइवर और खलासी निकल कर भागे तब तक सिलेंडर में आग लग गई और एक के बाद एक सिलेंडर फटने लगे। कस्बे की शुरुआत में जहां दुर्घटना हुई, वहां पास में चार-पांच मकान हैं, जहां किराये पर लोग रहते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gas cylinder truck accident in azamgarh
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
धमाके आवास सुन बाहर निकले और आग और फटते सिलेंडर को देखकर सिवान की तरफ भाग निकले। पांच सौ मीटर दूर तक सिलेंडर के टुकड़े गिरे। किसी ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। 25 मिनट बाद यूपी-100 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लालगंज और जौनपुर से दमकल वाहन बुलाए गए। धमाकों को देख पुलिस ने मार्ग को दोनों ओर से ब्लाक करा दिया और वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया। 

 
विज्ञापन
Gas cylinder truck accident in azamgarh
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़-जौनपुर जिले के आसपास के सभी थानों की पुलिस के साथ एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार, एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह, सीओ लालगंज सच्चिदानंद मौके पर पहुंच गए। धमाकों की बजह से कोई नजदीक जाने का साहस नहीं कर पा रहा था। तीन घंटे बाद जब सिलेंडर फटने बंद हुए इसके बाद आग बुझाई जा सकी थी। ट्रक पूरी तरीके से खाक होने के साथ ही उनके चेचिस तक पिघल गए थे। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed