पूर्वांचल में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मंगलवार को मनाई गई। इस दौरान हर जिले विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बनारस में स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में पूरे उत्साह के साथ दोनों महापुरुषों की जयंती मनाई गई। इसके साथ ही स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। आगे की स्लाइडस में देखें...
2 of 10
varanasi
- फोटो : amar ujala
मऊ में नगर सहित जिले के शिक्षण संस्थाओं सहित सरकारी, गैर सरकारी सहित विभिन्न संगठनों की तरफ से गांधी और शास्त्री जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों, गोष्ठी का आयोजन किया गया।
3 of 10
varanasi
- फोटो : amar ujala
बलिया जनपद में आज गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। स्कूल एवं विभिन्न संस्थाओं में गोष्ठी की गई। झंडारोहण भी किया गया।
4 of 10
varanasi
- फोटो : amar ujala
गाजीपुर में गांधी और शास्त्री जयंती मनाई गई। डीएम ने राइफल क्लब में गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके पथ पर चलने का संकल्प लिया। एसपी यशवीर सिंह ने पुलिस लाइन में स्वच्छता को लेकर शपथ दिलाई। विभिन्न दलों के नेताओं ने गांधी और शास्त्री पार्क में बापू और शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रभात फेरी निकाली गई।
5 of 10
varanasi
- फोटो : amar ujala
सोनभद्र में जिले में महात्मा गांधी और शास्त्री की जयंती मनाई गई। कलेक्ट्रेट में डीएम अमित कुमार सिंह और पुलिस लाइन में एसपी ने ध्वजारोहण किया। जिला अस्पताल में डीएम ने मरीजों को फल वितरित किया। स्कूलों के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली।