प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के पॉश इलाके रथयात्रा में शनिवार को अचानक सड़कों पर हर तरफ पानी ही पानी दिखाई देने लगा। लोगों को कुछ सूझ नहीं रहा था। कई तो ऐसे थे जो दहशत में आ गए। आगे की स्लाइड में देखें और तस्वीरें...
2 of 5
drinking water pipe broken on Rathayatra Sigra road
- फोटो : अमर उजाला
शहर में जलनिगम की ओर से बिछाई गई पेयजल पाइप लाइन को जांच में भले ही क्लीन चिट दे दी गई हो लेकिन हकीकत अब सबके सामने आने लगी है। भ्रष्टाचार की पाइप लाइन अब जमीन फाड़कर बोलने लगी है।
3 of 5
drinking water pipe broken on Rathayatra Sigra road
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को भेलूपुर से चौकाघाट तक बिछाई गई मेन पेयजल पाइप लाइन रथयात्रा-सिगरा मार्ग पर नटराज सिनेमा के पास आपूर्ति होते ही फट गई और पूरा इलाके में घुटनेभर पानी भर गया। सड़क धंसने और जलमग्न होने से इस मार्ग पर आवागमन रोक दिया गया।
4 of 5
drinking water pipe broken on Rathayatra Sigra road
- फोटो : अमर उजाला
सड़क पर तेजी से पानी फैलते देखकर वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। इसकी जानकारी होते ही जलकल और जलनिगम के अधिकारियों ने तत्काल आपूर्ति बंद करा दी। तब तक पानी रथयात्रा से गुरुबाग और कमच्छा मार्ग तक फैल गया।
5 of 5
drinking water pipe broken on Rathayatra Sigra road
- फोटो : अमर उजाला
इधर सिगरा चौराहे तक पानी आ गया। सड़क धंसने और घुटनेभर पानी भरने से आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया। मौके पर दोनों ओर पुलिस तैनात कर दी गई। पाइप फटने से तकरीबन एक लाख की आबादी पीने केपानी से प्रभावित होगी।