फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैफी आजमी की जयंती पर बन रही फिल्म, लाइट, कैमरा और एक्शन की आवाज से गूंजा पैतृक गांव

Fri, 18 Jan 2019 10:42 AM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: utpal utpal Updated Fri, 18 Jan 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
film shooting start on making of kaifi azmi jayanti
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
प्रख्यात सिने अभिनेत्री शबाना आजमी अपने शायर पिता कैफी आजमी के पैतृक गांव के विकास के सपने को किसी न किसी रूप में साकार करने में जुटी है। अपने पिता के स्वर्ण जयंती वर्ष पर बनने वाली फिल्म मी रक्सम की शूटिंग को लेकर पूरा मेजवां गांव गुरुवार को लाइट, कैमरा और एक्शन की आवाज से गूंज उठा। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी और उनकी पत्नी ने फिल्म का मुहूर्त कैफी आजमी की प्रतिमा के सामने किया। आगे की स्लाइड्स में देखें...


 
film shooting start on making of kaifi azmi jayanti
mirzapur - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान जिलाधिकारी ने आजमी फिल्म प्रोडक्शन का लोगो भी लांच किया। मुहूर्त के दौरान फतेह मंजिल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मुहूर्त के बाद शबाना आजमी ने कम्युनिस्ट पार्टी का मशहूर नारा ‘कमाने वाला खाएगा, लूटने वाला जाएगा, नया जमाना आएगा’ लगवाया। इसके बाद दिवंगत शायर कैफी आजमी की मूर्ति के सामने मी रक्सम के मुख्य किरदार दानिश हुसैन और अदिती शर्मा दोनों आते हैं।

 
film shooting start on making of kaifi azmi jayanti
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
 अदिती शर्मा कहती हैं कि प्यार का जश्न नई तरह मनाना होगा, गम किसी के दिल में सही गम को मिटाना होगा। पिता और पुत्री के बीच यह कहानी दिल को छूने वाली दिखी। बेटी के जीवन में तमाम तरह के सामाजिक बंधन है। इसके बावजूद बेटी समाज को एक नई दिशा दिखाने का काम करना चाह रही है। 15 से 20 मिनट की इस मुहूर्त शूटिंग के दौरान आजमी परिवार की आंखें नम हो गईं। शबाना आजमी की गुजारिश पर डीएम की पत्नी अर्चना द्विवेदी ने फ़िल्म कैमरे को ऑन किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
film shooting start on making of kaifi azmi jayanti
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
15 से 20 मिनट तक चली मुहूर्त शूटिंग के दौरान इसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। लाइट, कैमरा और एक्शन की आवाज से पूरा मेजवां गांव गूंज उठा। जिलाधिकारी ने कहा कि उर्दू के मशहूर शायर की स्वर्ण जयंती पर मुझे आज मी रक्सम फ़िल्म का शुभ मुहूर्त करने का जो मौका मिला है, मुझे बेहद खुशी हो रही है। फिल्म के बन जाने से कैफी साहब के जीवन से लोग प्रेरित होंगे। 
 
विज्ञापन
film shooting start on making of kaifi azmi jayanti
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
शबाना आजमी के भाई सिने फोटोग्राफर बाबा आजमी ने कहा कि अब्बू ने खुद उनसे कहा था कि क्या मेजवां गांव में इस तरह की कोई फिल्म बनाई जा सकती है। अपने पिता शायर कैफी आजमी की ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए गांव में इस फिल्म को शूट किया जा रहा है। यह शूटिंग कैफी आजमी की स्वर्ण जयंती 14 जनवरी से लेकर दो माह तक चलेगी। शबाना आजमी ने कहा कि आजमी परिवार के लिए यह सबसे बड़ी कामयाबी है। जो मेजवां गांव में मी रक्सम फिल्म बनाने का मौका मिला है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed