{"_id":"5aa3c0a24f1c1bb2758b4a19","slug":"fashion-show-in-vanita-polytechnic-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फैशन की दुनिया में धूम मचाने को तैयार ये बनारसी बालाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैशन की दुनिया में धूम मचाने को तैयार ये बनारसी बालाएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
Vanita Polytechnic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैशन की दुनिया में बनारस की ये बालाएं छा जाने को तैयार हैं। अपने हुनर और प्रतिभा से न सिर्फ खुद को फैशन जगत में साबित करने की ललक है, बल्कि बनारस को विश्व फलक पर ले जाने की चाहत भी है। वनिता इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन एंड डिजाइन की छात्राओं की डिजाइन की हुई ड्रेस में गुरुवार को जब रैंप पर मॉडल्स उतरे तो देखने वाले देखते ही रह गए। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Vanita Polytechnic
- फोटो : अमर उजाला
अपने हुनर और क्रिएटिविटी से उन्होंने फैशन शो को तो सजाया ही, विजेता बनकर फैशन की दुनिया में आगे बढ़ने की शुरुआत भी कर दी। मनीष मल्होत्रा, सब्यासाची मुखर्जी जैसे बॉलीवुड फैशन डिजाइनर इनकी प्रेरणा हैं। लेकिन, इनसे अलग ये भावी फैशन डिजाइनर्स बनारस में रह कर ही फैशन की दुनिया में कुछ अलग करना चाहती हैं।
Vanita Polytechnic
- फोटो : अमर उजाला
फैशन शो ‘आई एम शी, द पॉवर ऑफ नेशन’ में श्रुति ने पहला स्थान हासिल किया। हाल ही में उन्होंने बंगलूरू से तीन महीने की इंटर्नशिप की है, वो भी फैशन डिजाइनर डिजाइनर गोविंद कुमार सिंह के निर्देशन में। यही नहीं श्रुति बंगलूरू फैशन वीक में भी हिस्सा ले चुकी हैं। अपना खुद का बुटीक खोलने से पहले अब वो प्रोडक्शन और मैन्युफैक्चरिंग में अनुभव हासिल कर डिजाइनिंग के क्षेत्र में परफेक्शन चाहती हैं ताकि उनके साथ बनारस का भी नाम हो। संस्थान के फैशन शो के लिए उन्होंने लाल रंग का लहंगा, ऑफ शोल्डर के साथ एक ड्रेप व दूसरी लेयर वाली स्कर्ट बनाई जिसे कि खूब सराहा गया। दो जैकेट वाली डिजाइनर ड्रेस भी खूब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vanita Polytechnic
- फोटो : अमर उजाला
मनीष मल्होत्रा, सब्यसाची मुखर्जी जैसे फैशन डिजाइनर को देखकर फैशन की दुनिया में कदम रखने वाली वैष्णवी बतौर फैशन डिजाइनर नाम कमाना चाहती हैं लेकिन बनारस में ही रह कर। फैशन की दुनिया में बनारस का जो नाम है, उसे फलक पर लाने की उनकी ख्वाहिश है। वैष्णवी ने फैशन शो के लिए एक बनारसी फैब्रिक से ब्रिटिश गाउन, दो लहंगे और दो साड़ी लहंगे तैयार किए थे जिसकी बहुत सराहना हुई। वैष्णवी ने थर्ड ईयर में पहला स्थान हासिल किया था। उनका कहना है कि बनारसी फैब्रिक के साथ बहुत कुछ किया जा सकता है। बनारस में अभी डिजाइन किए हुए कपड़ों का ट्रेंड बहुत ज्यादा नहीं है लेकिन आने वाले समय में ये ट्रेंड बहुत बढ़ने वाला है। इसलिए यहां स्कोप बहुत है।
विज्ञापन
Vanita Polytechnic
- फोटो : अमर उजाला
बनारसी फैब्रिक के रफल और बॉक्स प्लीट वाले लहंगे को भी फैशन शो में खूब तारीफ मिली। जैकेट के साथ ट्यूब स्कर्ट भी सराहा गया। हाल ही में आईआईटी के यूथ फेस्ट काशीयात्रा में भी निशा की टीम ने फैशन शो में कमाल किया। पहला स्थान न सही उनकी टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया था। फैशन डिजाइनिंग का अपना चार साल का कोर्स पूरा कर निशा बनारस में ही अपना बुटीक खोलना चाहती हैं। उनका मानना है कि फैशन के क्षेत्र में बनारस अभी पीछे है, इसलिए यहां फैशन के क्षेत्र में बहुत कुछ किया जा सकता है। इसलिए कहीं बाहर जाकर कुछ करने से बेहतर है कि यहीं रहकर बतौर डिजाइनर अपनी पहचान बनाऊं।