फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता: व्हील चेयर के पहियों से नापा क्रिकेट का मैदान, खूब लगे चौके, देखें तस्वीरें

Sat, 06 Mar 2021 12:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 06 Mar 2021 12:08 PM IST
सार

सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहली बार राजर्षि राजित प्रसाद यादव की स्मृति में दिव्यांग व्हील चेयर क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। जिसमें चैंपियन का खिताब मिर्जापुर टीम के नाम रहा। जिसने वाराणसी टीम को रोमांचक मुकाबले में दो रन से हराया।

विज्ञापन
Divyang Cricket Competition: players played cricket by wheel chair in varanasi
क्रिकेट खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

मन से हारे हार, मन से जीते जीत...। इसी सोच के साथ शुक्रवार को सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहली बार राजर्षि राजित प्रसाद यादव की स्मृति में दिव्यांग व्हील चेयर क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। जिसमें चैंपियन का खिताब मिर्जापुर टीम के नाम रहा। जिसने वाराणसी टीम को रोमांचक मुकाबले में दो रन से हराया।

Divyang Cricket Competition: players played cricket by wheel chair in varanasi

पैरों से अक्षम होने के बावजूद बाजूओं की ताकत और पहियों की रफ्तार के बूते दिव्यांग खिलाड़ियों ने खूब चौके लगाए। कड़ी धूप में व्हील चेयर के पहियों के रफ्तार के भरोसे हर गेंद को पकड़ने के लिए उत्साहित खिलाड़ी व्हील चेयर छोड़कर ड्राइव मारते हुए भी नजर आए।

Divyang Cricket Competition: players played cricket by wheel chair in varanasi

पहले खेलते हुए मिर्जापुर टीम ने 16 ओवर में आठ विकेट खोकर 154 रन बनाए। जवाब में वाराणसी की टीम तीन विकेट पर 152 रन ही बना सकी। खेल का उद्घाटन भाजपा काशी क्षेत्र के प्रभारी और कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक ने किया। जबकि मुख्य अतिथि एडिशनल कमिश्नर वाराणसी अजय सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Divyang Cricket Competition: players played cricket by wheel chair in varanasi
सामान्य व्हील चेयर पर फील्डिंग करना मुश्किल था। इस सफलता के बाद आने वाले दिनों में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी व्हील चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। - संतोष पांडेय, टीम कप्तान, वाराणसी
विज्ञापन
Divyang Cricket Competition: players played cricket by wheel chair in varanasi

व्हील चेयर पर क्रिकेट के सफल प्रतियोगिता के बाद कराटे और मुक्केबाजी प्रतियोगिता व्हील चेयर पर ही करने की तैयारी है। इसके लिए खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए दो प्रशिक्षकों के नाम पर सहमति भी बन गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed