{"_id":"6368a0d8738fb845cc6c9bf5","slug":"dev-deepawali-2022-varanasi-today-world-will-see-grand-divine-form-of-kashi-know-all-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dev Deepawali 2022: आज दुनिया देखेगी भव्य-दिव्य काशी का नव्य स्वरूप, जानें लेजर शो के अलावा क्या-क्या होगा खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dev Deepawali 2022: आज दुनिया देखेगी भव्य-दिव्य काशी का नव्य स्वरूप, जानें लेजर शो के अलावा क्या-क्या होगा खास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 07 Nov 2022 03:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 11
देव दीपावली 2022
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देव दीपावली के अवसर पर राजराजेश्वर शिव की नगरी में आज देवलोक उतर आएगा। सुरसरि की लहरों पर दीपमालाएं इठलाएंगी। देव दीपावली पर दुनिया भव्य और दिव्य काशी का नव्य स्वरूप निहारेगी। शाम ढलते ही उजालों की बरसात से शिवनगरी नहा उठा उठेगी। भव्य और दिव्य काशी की देव दीपावली इस बार नव्य स्वरूप में देवताओं के साथ ही काशी वासियों के लिए भी अनोखी होगी। इस बार काशी के घाट, कुंड और सरोवरों पर 21 लाख दीपों की रोशनी की आभा दीप मालिकाओं का स्वर्णिम संसार रचेगी।
काशी समेत देश-विदेश की जनता इस अद्भुत पलों की साक्षी बनेगी। बाबा भोलेनाथ की नगरी काशी यूं तो साल के 12 महीने तीर्थयात्रियों, सैलानियों से गुलजार रहती है। लेकिन देशी-विदेशी पर्यटकों को कार्तिक पूर्णिमा का विशेष रूप से इंतजार रहता है क्योंकि देव दीपावली के दिन असंख्य दीपकों की रोशनी से नहाए हुए काशी के घाट आसमान में टिमटिमाते तारों से नजर आते हैं। आज इस भव्य आयोजन को लेकर जबरदस्त तैयारी है।
2 of 11
रोशनी से सराबोर गंगा घाट
- फोटो : अमर उजाला
मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि शंघाई सहयोग संगठन (एससीए) देशों से रूस के एक व किर्किस्तान के दो सदस्य इस बार देव दीपावली में मेहमान होंगे। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि सरकारी इमारतों, सभी चौराहों और पोलों पर स्पायरल तिरंगा एलईडी लाइटिंग लगाई गई है। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों का स्वागत किया जाएगा। रंगोली, फसाड लाइट व बिजली की लड़ियों से सजावट की गई है।
अस्सी घाट से सामनेघाट तक 108 स्थानों पर देव दीपावली महोत्सव
3 of 11
देव दीपावली
- फोटो : अमर उजाला
जिला प्रशासन की ओर से 10 लाख दीप और काशीवासियों के सहयोग से 11 लाख दीपक जलाए जाएंगे। अस्सी घाट से सामनेघाट तक 108 स्थानों पर देव दीपावली महोत्सव होगा। काशी के पंचक्रोशी परिक्रमा पथ के तहत ग्रामीण व शहरी इलाकों में 101 स्थानों पर देव दीपावली महोत्सव का आयोजन पहली बार होगा। अमृत महोत्सव में 75 वर्ष पर रंगोली, चित्र, पोस्टर की सजावट होगी
विज्ञापन
विज्ञापन
50 टन फूलों से सजा श्री काशी विश्वनाथ का धाम
4 of 11
काशी विश्वनाथ धाम में सजावट
- फोटो : अमर उजाला
बाबा विश्वनाथ के धाम में पहली बार देव दीपावली के भव्य आयोजन की तैयारी है। गंगा द्वार से लेकर बाबा की चौखट तक पग-पग पर फूलों की खूशबू और खूबसूरती श्रद्धालुओं का मन मोह रही है। बाबा के धाम को फूलों से विशाखापत्तनम के एक श्रद्धालु द्वारा 50 टन फूलों से बाबा दरबार सजाया-संवारा जा रहा है। सजावट ऐसी है कि धाम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को लोकार्पण समारोह की यादें जेहन में फिर से ताजा हो जाएंगी।
विज्ञापन
चेतसिंह घाट पर लेजर शो-3D प्रोजेक्शन मैपिंग
5 of 11
चेतसिंह घाट पर लेजर शो
- फोटो : अमर उजाला
देव दीपावली पर पहली बार चेतसिंह घाट की दीवारों पर थ्री डी प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिये धर्म का व्याख्यान होगा। काशी आने वाले पर्यटक मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण व देव दीपावली का कथा सुन सकेंगे। गंगा की गोद में लेजर और लाइट मल्टीमीडिया शो के माध्यम से भगवान शिव के भजनों की प्रस्तुति भी होगी। 20 मिनट का शो कई बार दिखाया जाएगा, जिससे देव दीपावली पर वाराणसी के घाटों पर आने वाले सभी श्रद्धालु देख सकेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।