फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: काशी के गंगा घाटों पर उतर आया देवलोक, देखें अद्भुत, अलौकिक और दिव्य देव दीपावली की झलक

Mon, 07 Nov 2022 08:03 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 07 Nov 2022 08:03 PM IST
विज्ञापन
Dev deepawali 2022 Varanasi PHOTOS Devlok descended on the Ganges Ghats of Kashi see photos
काशी की देव दीपावली की छटा - फोटो : अमर उजाला

अद्भुत, अकल्पनीय और भव्य... दीप मालिकाओं की सुनहरी आभा से दमकते घाटों का आकर्षण आंखों के रास्ते हृदय में उतरता चला गया। दीपों की लड़ियों की ज्योतिगंगा उत्तरवाहिनी के समानांतर दोनों छोर पर प्रवाहित हो रही थी। शंखनाद, घंटा-घड़ियाल, कपूर और लोबान की सुवास के साथ ही 84 घाटों के दोनों छोर 10 लाख से अधिक दीपों से जगमग हो उठे। नमो घाट से रविदास घाट तक अनंत दीप आसमान के सितारों को भी अपनी चमक से मात दे रहे थे। ऐसा दृश्य जो न कभी देखा, न सुना और न किसी ने सुनाया।



सोमवार की शाम को पंचगंगा घाट पर जैसे ही हजारा दीप प्रज्ज्वलित हुआ, गंगा के किनारे साढ़े सात किलोमीटर का तट भी एक-एक करके जगमग हो उठा। अर्द्धचंद्राकार घाटों पर चंद्रहार की तरह दीपक झिलमिलाने लगे। पर्यटकों ने इस अलौकिक नजारे को देखा तो बस देखते ही रह गए।गंगा की लहरों पर सतरंगी इंद्रधनुष आकाश से उतर आया। घाटों पर देवलोक का साक्षात अलौकिक दृश्य मन मोह रहा था। 

Dev deepawali 2022 Varanasi PHOTOS Devlok descended on the Ganges Ghats of Kashi see photos
काशी की देव दीपावली की छटा - फोटो : अमर उजाला

देवाधिदेव महादेव की नगरी में गंगधार पर स्वर्ण रश्मियों की फुहार अठखेलियां कर रही थीं। दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से अमर जवान ज्योति प्रज्ज्वलित हुई तो गंगोत्री सेवा समिति ने मां गंगा की 108 किलो अष्टधातु की प्रतिमा का पूजन किया। 

Dev deepawali 2022 Varanasi PHOTOS Devlok descended on the Ganges Ghats of Kashi see photos
चेतसिंह घाट पर लेजर शो - फोटो : अमर उजाला

दीपों की दपदप, विद्युत झालरों की जगमग के साथ ही गंगा पार रेती पर आतिशबाजी का नजारा और चेतसिंह घाट पर थ्री डी प्रोजेक्शन और लेजर शो के जरिए दीवारों ने भी पुराणों की गाथा सुनाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dev deepawali 2022 Varanasi PHOTOS Devlok descended on the Ganges Ghats of Kashi see photos
शिव नगरी की छटा... - फोटो : अमर उजाला

श्री काशी विश्वनाथ धाम का गंगा द्वार सतरंगी रोशनी से नहाया हुआ अलग ही आभा बिखेर रहा था। शहर से लेकर गांव और पंचक्रोशी का परिक्रमा पथ पर दीपों के प्रकाश से दैदीप्यमान हो उठे। कुंड, सरोवर, तालाब और मंदिरों में भी दीप जलाए गए। 

विज्ञापन
Dev deepawali 2022 Varanasi PHOTOS Devlok descended on the Ganges Ghats of Kashi see photos
काशी की देव दीपावली की छटा - फोटो : अमर उजाला

सात किलोमीटर के दायरे में दोनों छोरों पर सजी दीपों की लड़ियों की आभा गंगा की लहरों पर सुनहरी आभा बिखेर रही थीं। गंगा के तट से लेकर पंचक्रोशी परिक्रमा के पथ पर 21 लाख दीप सजाए गए। श्री काशी विश्वनाथ धाम की पहली देव दीपावली पर पूरे परिसर को 50 टन फूलों से सजाया गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed