देश की दूसरी और यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ शनिवार को हुआ। 16 कोच और 823 सीट वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने की क्षमता है। शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन ट्रेन चलेगी। नई वंदे भारत की मरम्मत वाराणसी में ही होगी, जबकि प्रयागराज और कानपुर में पानी भरने की व्यवस्था रहेगी। रेलवे की ओर से शेडयूल जारी होने के साथ ही नई ट्रेन की सुविधाओं के बारे में पूरी जानकारी भी दी गई है। तस्वीरों में देखें- वंदे भारत ट्रेन की सीटें और व्यवस्था...
तस्वीरें: अंदर से ऐसी दिखती है यूपी की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, देखें- सीटों से लेकर सुविधाओं तक की झलक
अमर उजाला डिजिटल डेस्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 31 Oct 2026 07:04 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश की स्लीपर वंदे भारत की 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने की क्षमता है। ट्रेन के 16 कोच में कुल 823 सीट है। सप्ताह में छह दिन चलेगी। आइए जानते हैं इसकी खासियत...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन