{"_id":"5a3157d94f1c1b686a8b95bd","slug":"lover-murder-his-woman-friend-in-mirzapur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"युवक ने प्रेमिका पर लाठी-डंडे से किया हमला, बाद में पत्थर से कूंच कर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने प्रेमिका पर लाठी-डंडे से किया हमला, बाद में पत्थर से कूंच कर मार डाला
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Fri, 15 Dec 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
demo pic
यूपी के मिर्जापुर में एक युवक ने अपनी प्रेमिका पर पहले तो लाठी-डंडो से हमला किया। बाद में पत्थर से कूंच कर हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के लिए उसकी मौत को स्वाभाविक बताकर उसके अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगा। घटना कसरहट्टी बाजार की है। सूचना पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर शव को कब्जे में ले लिया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
किसान की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
नगर के बूढ़ादेई रवानी टोला की गायत्री देवी (55) के पति संकठा प्रसाद की मौत हो चुकी है। उनकी दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है व पुत्र सोनभद्र के घोरावल में रहता है। अकेलेपन के चलते गायत्री की दोस्ती कोईरान बाजार निवासी संतोष सोनी (40) से हो गई। लगभग पांच साल से महिला उसी के साथ कसरहट्टी बाजार स्थित उसके घर में रहने लगी थी।
demo pic
आरोप है कि मंगलवार की रात किसी बात पर दोनों में अनबन हो गई। इस पर संतोष ने गायत्री को पहले लाठी से पीटा फिर 15 किलो वजनी पत्थर उसके सिर पर दे मारा। इससे गायत्री देवी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैदी
- फोटो : FILE PHOTO
सुबह ठंड से मौत होने की बात कहते हुए संतोष उसके अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गया। आसपास के लोगों ने जब शव को खून से लथपथ देखा तो पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई और अंतिम संस्कार के लिए बांस काटने गए संतोष को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
UP Police
सीओ आपरेशन केपी सिंह ने बताया कि युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद कर लिया गया है।