फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंजली हत्याकांड : प्रेमिका बना रही थी शादी के लिए दबाव, क्राइम पेट्रोल देख प्रेमी ने कर दिया कत्ल

Tue, 02 Jul 2019 03:22 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Tue, 02 Jul 2019 03:22 PM IST
विज्ञापन
Varanasi News Today Deoria Girl Murder case solved lover killed after watching crime petrol
पकड़ा गया प्रेमी - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के एक होटल के कमरे में युवती की हत्या के मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। अभी तक पुलिस प्रेमी को मृत युवती का तथाकथित भाई मान कर मामले की छानबीन कर रही थी। लेकिन जब आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आया तो मामला प्रेम प्रसंग का निकला। आरोपी प्रेमी ने पुलिस के सामने हत्या करने के तरीके और वजह के बारे में सारे राज खोल दिए। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...

Varanasi News Today Deoria Girl Murder case solved lover killed after watching crime petrol

वाराणसी के सिगरा थाना अंतर्गत परेड कोठी के होटल अर्जुन पैलेस के कमरा नंबर 303 में बीती 26 जून को देवरिया जिले के खुखुंदू थाना के बतरौली पांडेय की रहने वाली अंजली की हत्या कर दी गई थी। जांच में सामने आया कि 25 जून की शाम खुखुंदू थाना के भलुआ गांव के रहने वाले अमिष ने कमरा बुक कराया था और अंजली उससे मिलने आई थी। हत्या के बाद वह अंजली का पर्स और मोबाइल लेकर भाग गया था। 

Varanasi News Today Deoria Girl Murder case solved lover killed after watching crime petrol

एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अमिष को इंस्पेक्टर सिगरा सतीश कुमार सिंह ने टीम के साथ लहरतारा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में अमिष ने बताया कि उसका और अंजली का गांव नजदीक है। दोनों की जान-पहचान लगभग दो साल पहले हुई थी। बातचीत बढ़ी तो दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। अंजली उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन वह ऐसा नहीं चाहता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi News Today Deoria Girl Murder case solved lover killed after watching crime petrol

अंजली लगातार कॉल कर शादी करने के लिए दबाव बना रही थी। इससे परेशान होकर उसने अंजली को होटल में बुलाया। समझाया कि वह अभी शादी नहीं करना चाहता, लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं थी तो कहासुनी शुरू हो गई। इसी दौरान उसने अंजली का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सोमवार को अमिष अदालत में समर्पण करने जा रहा था, इससे पहले ही सिगरा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Varanasi News Today Deoria Girl Murder case solved lover killed after watching crime petrol
प्रेमी के आधार कार्ड की फोटो कॉपी - फोटो : अमर उजाला

पूछताछ में अमिष ने बताया कि क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर उसने अंजली की हत्या का प्लान बनाया। उसे लगा कि होटल में अंजली की हत्या कर वह उसका सामान और मोबाइल लेकर भाग जाएगा तो उसे कोई पकड़ नहीं पाएगा। मगर इस बात पर ध्यान नहीं गया कि होटल में लगे सीसी कैमरे में उसकी तस्वीर कैद हो जाएगी और उसके ओरिजिनल आधार कार्ड की फोटोकॉपी भी जमा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed