{"_id":"5b9bd27e867a557f5e02c1a2","slug":"ambedkar-statue-broken-in-front-of-dm-office-at-azamgarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ः डीएम ऑफिस के बाहर लगी आंबेडकर प्रतिमा को अराजकतत्वों ने तोड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आजमगढ़ः डीएम ऑफिस के बाहर लगी आंबेडकर प्रतिमा को अराजकतत्वों ने तोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी के आजमगढ़ में जिलाधिकारी कार्यालय के ठीक सामने स्थित अंबेडकर पार्क में स्थापित डा. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो लोगों में गुस्सा व्याप्त हो गया। शुक्रवार की दोपहर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर एडीएम प्रशासन, एसपी सिटी, एसडीएम, सीओ सिटी आदि भी पहुंच गए। बसपा के पूर्व सांसद डा. बलिराम ने नई प्रतिमा लगवाने और आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग की। जिसे मानते हुए अधिकारियों ने विवाद को समाप्त करा दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
2 of 4
ambedakar statue
- फोटो : amar ujala
डीएम कार्यालय के ठीक सामने अंबेडकर पार्क स्थित है। इस स्थान को शहर का सबसे सुरक्षित स्थान माना जाता है। वीवीआईपी क्षेत्र होने की वजह से क्षेत्र में पुलिस की गश्त भी रहती है। इसके बावजूद अराजकतत्वों ने अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार की दोपहर कुछ संगठन के लोग बैठक करने के लिए पार्क में पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। प्रतिमा तोड़े जाने से नाराज कुछ लोग आक्रोशित होकर नारेबाजी भी करने लगे।
3 of 4
ambedakar statue
- फोटो : amar ujala
मामला डीएम ऑफिस के सामने का होने की वजह से कुछ ही देर में भीड़ जुट गई, तो पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। वहां मौजूद बसपा के पूर्व सांसद डा. बलिराम से अधिकारियों ने बात की तो उन्होंने दोषियों की गिरफ्तारी, नई प्रतिमा और सुरक्षा की मांग की। जिसे मानते हुए अधिकारियों ने खंडित प्रतिमा को नीले कपड़े से ढंकवा दिया। नई प्रतिमा मंगवाई जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ambedakar statue
- फोटो : amar ujala
डीएम शिवाकांत द्विवेदी का कहना है कि नई प्रतिमा लगवाने के लिए आर्डर दे दिया गया है, पुलिस अपने स्तर से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। सुरक्षा की दृष्टि से पार्क की बाउंड्री उंची कराकर गेट लगवा दिया जाएगा। साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी यहां लगेंगे, ताकि भविष्य में कोई ऐसी घटना न होने पाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।