यूपी के मऊ जिले में रविवार को सनसनीखज मामला सामने आया है। यहां एक चार साल की मासूम को 16 साल की लड़की ने गला दबाकर मार डाला। हत्यारोपी लड़की ने सच कबूला तो सबकी आंखे खुली रह गई। मासूम की बड़ी बहन के साथ उसका अनैतिक संबध था। उनके समलैंगिक संबंधों में जब परिवार आड़े आया तो 16 साल की लड़की ने बदले की भावना से इस वारदात को अंजाम दिया। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें हैरतअंगेज मामला...
मऊ के एसएसपी ने प्रेस कांफ्रेस कर इस हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बता कि गांव निवासी वारिस हुसैन की चार साल की पुत्री इस्मत विगत 11 नवंबर को चेहल्लुम का जुलूस देखने के दौरान गायब हो गई थी। 13 नवंबर को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद 16 नवंबर को इस्मत का शव उसके पड़ोस के एक मकान से बरामद हुआ था। पुलिस ने प्रारंभिक जांच पड़ताल में मकान मालिक के पिता-पुत्र को हिरासत में लिया था।
पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया तो हत्या के पीछे की वजह दो युवतियों के बीच समलैंगिक संबंध का मामला प्रकाश में आया। बाधक बने दूसरी युवती के परिवार वालों को सबक सिखाने को आरोपी युवती ने बालिका की मुंह दबाकर हत्या कर दी। रविवार को हत्या की घटना के कारणों का पर्दाफाश करते हुए मऊ एसएसपी शिवाजी शुक्ला ने बताया कि मृतक इस्मत की पड़ोस में रहने वाली एक 16 वर्षीय युवती का इस्मत की बड़ी बहन से समलैंगिक संबंध था।
इस बीच इस्मत के परिवार वालों को इसकी जानकारी हो गई तो उन्होंने इस्मत की बहन को किसी रिश्तेदार के यहां भेज दिया और युवती को अपने घर आने पर पाबंदी लगा दिया। अपनी सहेली की जुदाई से परेशान हत्यारोपी युवती किसी तरह उससे संपर्क करना चाहती थी लेकिन कोई लोकेशन न मिलने से बेचैन रहने लगी। इस बीच चेहल्लुम को अपनी सहेली के घर आने की उम्मीद में वह बगल के अहाता में जाकर बैठ गई।
इसी बीच मृतक इस्मत अपनी छोटी बहन के साथ आते दिखाई दी तो वह टॉफी देने के बहाने उसे अहाता में बुला लिया और अपनी सहेली के आने के बारे में पूछा। इस्मत द्वारा यह बताने पर कि अब्बा ने उसे रिश्तेदार के घर से वापस नहीं आने दिया तो गुस्से से पागल युवती ने इस्मत का मुहं दबाकर गला कस दिया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह अपने हाता में ताला बंद कर घर चली गई।