फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली बार पत्नी डिंपल के साथ रोड शो करेंगे सीएम अखिलेश यादव

Wed, 01 Mar 2017 08:36 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 01 Mar 2017 08:36 PM IST
विज्ञापन
CM Akhilesh and his wife Dimple will do first road show in Varanasi
akhilesh yadav dimple yadav - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में विरोधियों को मात देने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मास्टर स्ट्रोक चला है। सीएम अखिलेश अखिलेश यादव चार मार्च को वाराणसी में रोड शो करेंगे।

CM Akhilesh and his wife Dimple will do first road show in Varanasi
akhilesh yadav dimple yadav - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान पहली बार डिंपल यादव रोड शो में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ नजर आएंगी। चुनाव प्रचार में अपने पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही ‌डिंपल यादव अब तक पूरे सूबे में कई सभाएं कर चुकी हैं।

CM Akhilesh and his wife Dimple will do first road show in Varanasi
akhilesh yadav dimple yadav - फोटो : अमर उजाला

‌डिंपल और अखिलेश का कार्यक्रम जहां तय हो गया है, वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आने का अभी तक कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है। इससे पहले चार मार्च को होने वाले साझा रोड शो का रूट ड्राफ्ट मंगलवार रात तैयार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Akhilesh and his wife Dimple will do first road show in Varanasi
akhilesh yadav dimple yadav - फोटो : अमर उजाला

चार मार्च को दोपहर 1:15 बजे डिंपल-अखिलेश का रोड शो कचहरी स्थित अंबेडकर प्रतिमा से शुरू होगा। वरुणा पुल, मिंट हाउस, राजा बाजार नदेसर, चौका घाट पानी टंकी, दोषीपुरा, , चौक, गोदौलिया से गिरजाघर शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा स्थल पहुंचकर शो पूरा होगा।

विज्ञापन
CM Akhilesh and his wife Dimple will do first road show in Varanasi
ड‌िंपल यादव

रोड शो की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से होगी जबकि समापन शहीद ऊधम सिंह को नमन कर किया जाएगा। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की मौजूदगी में पार्टी के कार्यालय पर हुई बैठक में भी रोड शो के रूट प्लान के मुताबिक तैयारी की गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed