फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिहार बाढ़ में फंसे लोगों की मदद के लिए पहुंची फिल्म स्टार पाखी हेगड़े

Sat, 26 Aug 2017 12:34 PM IST
amarujala.com, written by शैलेश कुमार शुक्ल
amarujala.com, written by शैलेश कुमार शुक्ल Updated Sat, 26 Aug 2017 12:34 PM IST
विज्ञापन
Bihar flood actress Pakhi Hegde reached for help of stranded people
pakhi hegde - फोटो : अमर उजाला

बिहार में आई भीषण बाढ़ में फंसे लाखों लोगों की मदद करने वालों में फेमस एक्ट्रेस पाखी हेगड़े का नाम भी जुड़ गया है। पाखी हेगड़े ने बाढ़ पीड़ितों के बीच जाकर न केवल बाढ़ की विभिषिका देखी बल्कि उन्हें राहत सामग्री भी बांटी। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें...

Bihar flood actress Pakhi Hegde reached for help of stranded people
pakhi hegde - फोटो : अमर उजाला

एक्ट्रेस पाखी हेगड़े ने बिहार के बाढ़ पीड़ितों के बीच जा कर उनके दुख दर्द को करीब से देखा और हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। पाखी हेगड़े गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले में बाढ़ प्रभावित इलाके बन्दरा, गायघाट, बोचहा, सिमरा, आठर, गुरमी इत्यादि गांवों में जाकर बाढ़ पीड़ितों से मिलीं।

Bihar flood actress Pakhi Hegde reached for help of stranded people
pakhi hegde - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने पीड़ितों को राहत सामग्री भी बांटी। बाढ़ की गंभीर स्थिति देख पाखी काफी द्रवित हो गईं और कहा की बिहार में बाढ़ग्रस्त इलाकों की स्थिति काफी भयावह है और लोग कई दिनों से भूखे हैं। लगभग 18 जिले इस भीषण बाढ़ की चपेट में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar flood actress Pakhi Hegde reached for help of stranded people
pakhi hegde - फोटो : अमर उजाला

पाखी ने कहा कि सैकड़ों लोगों के मरने की भी खबर है। इस मुश्किल की घड़ी में हमें मानवता के नाते एकजुट होकर पीड़ितों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने फिल्म उद्योग के लोगों से अपील कि सब एक मंच पर आएं और जरूरतमंदों की मदद करें।

विज्ञापन
Bihar flood actress Pakhi Hegde reached for help of stranded people
pakhi hegde - फोटो : अमर उजाला

एक्ट्रेस पाखी ने लोगों से मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान देने की अपील की। पाखी हेगड़े ने कहा, 'प्राकृतिक आपदाओं पर हमारा कोई वश नहीं है। लेकिन हम स्थिति में सुधार के लिए अपना योगदान तो दे ही सकते हैं। इससे सरकार भी स्थिति में सुधार के लिए काम कर सकेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed