फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बनारस में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 45 हजार वाहनों का कटा चालान

Thu, 02 Aug 2018 01:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 02 Aug 2018 01:41 PM IST
विज्ञापन
Biggest action taken by traffic police in varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में बुधवार को यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की।  सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता को लेकर की गई बड़े पैमाने पर इस कार्रवाई का व्यापक असर आमजन के बीच देखने को मिला और वाहन सवारों में हड़कंप की स्थिति देखी गई।   जिले भर में 45,203 वाहन सवारों के खिलाफ यातायात नियमों के उल्लंघन के आरोप में कार्रवाई की गई। प्रदेश के किसी जिले में एक दिन में यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। आगे की स्लाइड्स में देखें....

 
Biggest action taken by traffic police in varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
‘सर, पापा बहुत नाराज होंगे... प्लीज छोड़ दीजिए...। भाईसाहब, दोबारा गलती नहीं होगी...। सर, दोबारा हेलमेट पहन कर ही निकलेंगे... चालान काटेंगे तो भैया मारेंगे...।’ बुधवार की सुबह से देर शाम तक जिले भर के प्रमुख तिराहों पर चौराहों पर पुलिस की ऐसी मान-मनौव्वल आम बात रही। इस बीच हेलमेट न पहने और कागजात के बगैर निकले कई दोपहिया वाहन सवार पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए मुख्य मार्गों को छोड़ कर गलियों से भागते दिखे।

 
Biggest action taken by traffic police in varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी आनंद कुलकर्णी के निर्देश पर बुधवार को पुलिस की 359 टीमों ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ जिले भर में अभियान चलाया। इस दौरान बारिश होती रही लेकिन पुलिसकर्मियों ने तिराहों और चौराहों पर वाहनों की चेकिंग बंद नहीं की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Biggest action taken by traffic police in varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला

एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि नगर और देहात क्षेत्र में पुलिस टीमों ने 8,048 वाहनों का मैनुअल चालान, 12,218 वाहनों का चस्पा चालान और 16,867 वाहनों का फोटो चालान किया। इस दौरान 70 वाहनों को सीज कर 1,538 वाहनों से चार लाख पांच हजार रुपया जुर्माना वसूला।

 
विज्ञापन
Biggest action taken by traffic police in varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
 इस तरह से जिले भर में 45,203 वाहन सवारों के खिलाफ यातायात नियमों के उल्लंघन के आरोप में कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 78 वाहनों के शीशे पर लगी ब्लैक फिल्म उतरवाई गई और 121 वाहनों का प्रेशर हॉर्न निकलवाया गया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed