फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BHU: बीती रात तांडव के बाद कैंपस में तनावपूर्ण शांति, चल रहा बैठकों का दौर

Wed, 09 May 2018 02:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 09 May 2018 02:27 PM IST
विज्ञापन
BHU student outrage in midnight students are in fear
varanasi - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में बीती रात हुए छात्रों के तांडव के बाद गुरुवार सुबह से तनावपूर्ण शांति है। कुलपति के साथ बीएचयू और शहर के प्रशासनिक अधिकारियों के संग बैठकों का दौर जारी है। एसएसपी, एडीएम सिटी अभी बीएचयू कैंपस में ही हैं। बता दें कि बीएचयू अशांत चल रहा है। मंगलवार आधी रात के बाद पेट्रोल बम और देशी बम के धमाकों से पूरा परिसर गूंजता रहा। रात करीब 12 बजे शुरू हुआ यह उपद्रव सुबह चार बजे के बाद खत्म हुआ। आगे की स्लाइड्स में जानिए बवाल का कारण और उपद्रव की तस्वीरें...
BHU student outrage in midnight students are in fear
बीएचयू के गेट पर तैनात रहे सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
रात के अंधेरे में बम धमाकों, पथराव और गालीगलौज के शोर से पूरे कैंपस में अनहोनी की आशंका में दहशत फैल गई। बीएचयू प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सामने यह सब होता रहा। बाहर गेट पर पुलिस अंदर आने का इंतजार करती रही।  बीती रात हुए उपद्रव के बाद बुधवार सुबह से बीएचयू में बैठकों को दौर जारी है। कुलपति प्रो. राकेश भटनागर से एसएसपी आरके भारद्वाज सहित कई अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने मुलाकात कर माहौल का निरीक्षण किया है। जांच कमेटी बना दी गई है। कैंपस में फोर्स की मौजूदगी के बीच तनावपूर्ण शांति है। बीएचयू के अन्य हॉस्टलों में रहने वाले छात्रों में दहशत व्याप्त है। 


 
BHU student outrage in midnight students are in fear
varanasi - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू में प्रशासनिक नाकामी एक फिर सामने आ गई। मंगलवार की देर रात एलबीएस और बिड़ला हॉस्टल के छात्रों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। दोनों ओर से पेट्रोल बम और देशी बम भी फेंके गए। इससे अफरातफरी मच गई। पथराव में दो छात्र घायल हुए हैं और उन्हें गंभीर हालत के मद्देनजर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मंडुवाडीह, भेलूपुर, रामनगर, सिगरा, लक्सा और दशाश्वमेध थाने की पुलिस, पीएसी और क्यूआरटी को बीएचयू बुलाया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
BHU student outrage in midnight students are in fear
varanasi - फोटो : अमर उजाला
प्रॉक्टोरियल बोर्ड की सूचना पर पहुंची लंका पुलिस ने लाउडहेलर के जरिये छात्रों को हिंसा न करने की अपील की। रात डेढ़ बजे तक पुलिस स्थिति को सामान्य करने के प्रयास में जुटी थी। घटना का कारण दोनों हॉस्टल के छात्रों के बीच वर्चस्व की लड़ाई बताई जा रही है। हालात इस कदर बेकाबू थे कि परिसर में काफी देर तक छात्र गुट मनमानी करते रहे और कोई भी उन्हें रोकने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

 
विज्ञापन
BHU student outrage in midnight students are in fear
varanasi - फोटो : अमर उजाला
बिड़ला और एलबीएस का माहौल मंगलवार की आधी रात तक सामान्य था। रात 12:40 बजे अचानक दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया और पेट्रोल बम फेंके जाने लगे। इस बीच कुछ देशी बम भी फेंके गए तो धमाके सुन कर प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने सूचना लंका थाने को दी। लंका इंस्पेक्टर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो पथराव कर रहे छात्र छिप गए लेकिन पथराव जारी रखा। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed