{"_id":"5af2b0814f1c1b3a0b8b8edc","slug":"bhu-student-outrage-in-midnight-students-are-in-fear","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BHU: बीती रात तांडव के बाद कैंपस में तनावपूर्ण शांति, चल रहा बैठकों का दौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU: बीती रात तांडव के बाद कैंपस में तनावपूर्ण शांति, चल रहा बैठकों का दौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 09 May 2018 02:27 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू में बीती रात हुए छात्रों के तांडव के बाद गुरुवार सुबह से तनावपूर्ण शांति है। कुलपति के साथ बीएचयू और शहर के प्रशासनिक अधिकारियों के संग बैठकों का दौर जारी है। एसएसपी, एडीएम सिटी अभी बीएचयू कैंपस में ही हैं। बता दें कि बीएचयू अशांत चल रहा है। मंगलवार आधी रात के बाद पेट्रोल बम और देशी बम के धमाकों से पूरा परिसर गूंजता रहा। रात करीब 12 बजे शुरू हुआ यह उपद्रव सुबह चार बजे के बाद खत्म हुआ। आगे की स्लाइड्स में जानिए बवाल का कारण और उपद्रव की तस्वीरें...
बीएचयू के गेट पर तैनात रहे सुरक्षाकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
रात के अंधेरे में बम धमाकों, पथराव और गालीगलौज के शोर से पूरे कैंपस में अनहोनी की आशंका में दहशत फैल गई। बीएचयू प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सामने यह सब होता रहा। बाहर गेट पर पुलिस अंदर आने का इंतजार करती रही। बीती रात हुए उपद्रव के बाद बुधवार सुबह से बीएचयू में बैठकों को दौर जारी है। कुलपति प्रो. राकेश भटनागर से एसएसपी आरके भारद्वाज सहित कई अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने मुलाकात कर माहौल का निरीक्षण किया है। जांच कमेटी बना दी गई है। कैंपस में फोर्स की मौजूदगी के बीच तनावपूर्ण शांति है। बीएचयू के अन्य हॉस्टलों में रहने वाले छात्रों में दहशत व्याप्त है।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में प्रशासनिक नाकामी एक फिर सामने आ गई। मंगलवार की देर रात एलबीएस और बिड़ला हॉस्टल के छात्रों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। दोनों ओर से पेट्रोल बम और देशी बम भी फेंके गए। इससे अफरातफरी मच गई। पथराव में दो छात्र घायल हुए हैं और उन्हें गंभीर हालत के मद्देनजर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मंडुवाडीह, भेलूपुर, रामनगर, सिगरा, लक्सा और दशाश्वमेध थाने की पुलिस, पीएसी और क्यूआरटी को बीएचयू बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
प्रॉक्टोरियल बोर्ड की सूचना पर पहुंची लंका पुलिस ने लाउडहेलर के जरिये छात्रों को हिंसा न करने की अपील की। रात डेढ़ बजे तक पुलिस स्थिति को सामान्य करने के प्रयास में जुटी थी। घटना का कारण दोनों हॉस्टल के छात्रों के बीच वर्चस्व की लड़ाई बताई जा रही है। हालात इस कदर बेकाबू थे कि परिसर में काफी देर तक छात्र गुट मनमानी करते रहे और कोई भी उन्हें रोकने की हिम्मत नहीं जुटा सका।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बिड़ला और एलबीएस का माहौल मंगलवार की आधी रात तक सामान्य था। रात 12:40 बजे अचानक दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया और पेट्रोल बम फेंके जाने लगे। इस बीच कुछ देशी बम भी फेंके गए तो धमाके सुन कर प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने सूचना लंका थाने को दी। लंका इंस्पेक्टर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो पथराव कर रहे छात्र छिप गए लेकिन पथराव जारी रखा।