फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS : चित्रों में देखें BHU स्थापना दिवस की आकर्षकता, राममंदिर-अमृत कलश के साथ ली सेल्फी; खूब थिरके छात्र

Tue, 04 Feb 2025 04:37 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 04 Feb 2025 04:37 AM IST
सार

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में स्थापना दिवस की धूम रही। छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। उनके द्वारा बनाई गई कलाकृतियों ने लोगों को आकर्षित कर दिया। इस बार महाकुंभ की भी झलक दिखी।

विज्ञापन
BHU Foundation Day in pictures took selfie with Ram Mandir and Amrit Kalash
बीएचयू स्थापना दिवस पर कलश बना आकर्षण का केंद्र। - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू ने अपने 110वें स्थापना दिवस पर 30 झांकियों में सैकड़ों वैज्ञानिक उपलब्धियों और शिक्षा की ग्लोबल रीच से परिचय कराया। झांकियों में कैंपस के लैब में निर्मित हाईटेक उपकरणों और प्रोटोटाइप की प्रदर्शनी दिखी। 60 से ज्यादा ट्रकों और ट्रैक्टरों पर चार घंटे लगातार बीएचयू की वैज्ञानिक सोच देखने को मिली। हजार साल आगे की तकनीक और उतनी ही पुरानी परंपराओं पर हो रहे शोध को झांकियों में बड़ी ही खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया।

BHU Foundation Day in pictures took selfie with Ram Mandir and Amrit Kalash
फूलों से बनाई गई शिवलिंग। - फोटो : अमर उजाला

वैदिक विज्ञान केंद्र के शोधार्थी धातुकर्म और वैदिक तकनीक के उपकरणों की प्रासंगिकता दिखा रहे थे तो आईआईटी बीएचयू के छात्रों ने दो ड्रोन से हवा में बैनर लहराकर मालवीय भवन के बाहर मंचासीन मेहमानों और ऑडियंस को चौंका दिया।

BHU Foundation Day in pictures took selfie with Ram Mandir and Amrit Kalash
महाकुंभ की दिखी झलक। - फोटो : अमर उजाला

3D प्रिंटर तकनीक से राम मंदिर का मॉडल तो अयोध्या मंदिर का स्वरूप ने भी झांकियों की शोभा बढ़ाई। इन झांकियों में कहीं चलती-फिरती प्रयोगशालाओं में शोध कार्य लाइव चल रहा था तो कहीं रंगीन मोम की बूंदों से भरा लावा लैंप, एचसीएल घोल, कृत्रिम उपग्रह और सेमीकंडक्टर के प्रयोग दिखाए जा रहे थे। आईआईटी-बीएचयू के छात्रों ने खुद का बनाया मेडिकल ड्रोन, डिलीवरी ड्रोन, पेलोड प्लेन और मकड़ा रोबो के साथ ट्राइडेंट कार चलाकर लोगों को हैरान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लैपटॉप-साॅफ्टवेयर बनाने के साथ अग्निकुंड में यज्ञ-हवन

BHU Foundation Day in pictures took selfie with Ram Mandir and Amrit Kalash
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा जन मन। - फोटो : अमर उजाला

मोबाइल ओपीडी में मरीजों का इलाज, दृश्य कला संकाय के छात्रों द्वारा 15 दिन में थर्माकोल से बनाए गए 5 फीट के महामना, करतब दिखाने और स्टंट करते खिलाड़ी, वैदिक विज्ञान केंद्र की झांकी में लैपटॉप-साॅफ्टवेयर बनाने के साथ अग्निकुंड में यज्ञ-हवन और भावभंगिमा के साथ नृत्य ने हर किसी को अचरज में डाल दिया।

विज्ञापन
BHU Foundation Day in pictures took selfie with Ram Mandir and Amrit Kalash
थर्माकोल की बनाई गई महामना मदनमोहन मालवीय की प्रतिमा। - फोटो : अमर उजाला

एक-दूसरे कंधे के सहारे चढ़े छात्रों ने जुंबा पिरामिड बनाया तो लोग हैरान रह गए। फिजिकल एजुकेशन और यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड की झांकी में रस्सी कूद के साथ शरीर को भी फ्लिप करा रहे युवाओं को देख खूब शोर मचा। सड़क पर ही बच्चों और बड़े खिलाड़ियों के बॉस्केटबॉल, फुटबॉल, बॉक्सिंग और पहलवानी का दमखम दिखा। वेटेनरी साइंस की झांकी में डॉग ट्रेनिंग, कड़कनाथ मुर्गों पर हो रहे शोध और पक्षी संरक्षण को दिखाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed