{"_id":"5f3c1ff4bd286f0cb965242c","slug":"baramulla-encounter-3-terrorists-were-shot-in-secret-ravi-gave-befitting-reply","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Baramulla Encounter: 3 आतंकी छिपकर चला रहे थे गोली, रवि ने दिया मुंहतोड़ जवाब, भिड़ गए अकेले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baramulla Encounter: 3 आतंकी छिपकर चला रहे थे गोली, रवि ने दिया मुंहतोड़ जवाब, भिड़ गए अकेले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 19 Aug 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
रवि कुमार सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों से चल रही मुठभेड़ के बीच मिर्जापुर के लाल रवि सिंह ने अदम्य साहस का परिचय दिया। छिपकर ताबड़तोड़ गोलेबारी कर रहे तीन आतंकवादियों का मुंहतोड़ जवाब देते हुए मिर्जापुर का लाल बिना अपनी जान की परवाह किए दहशतगर्दों के काफी करीब पहुंच गया, तभी उनको गोली लग गई थी।
आधिकारिक सूत्रों से बताया कि रवि और उनको कवर फायर दे रहे उनके एक साथी सैनिक को भी गोली लगने के बाद उनके शरीर को आतंकवादियों ने अपने कब्जे में ले लिया। मंगलवार की शाम को आतंकवादियों के खात्मे के बाद शव को सेना ने अपने कब्जे में लिया। इसके बाद उनका पोस्टमार्टम कराया गया और शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया।
2 of 4
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
शहीद का शव बुधवार को उनके पैतृक गांव लाए जाने की संभावना है। देर शाम पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों से मुलाकात की। साथ ही शहीद का शव आने के बाद उनके अंतिम दर्शन के लिए गौरा के रामलीला मैदान में रखने पर सहमति बनी।
3 of 4
बारामुला मुठभेड़
- फोटो : ANI
मंगलवार को रवि के साथी सैनिक से फोन पर हुई वार्ता में उन्होंने परिजनों को बताया कि सोमवार को वीरता का परिचय देते हुए आतंकवादियों का मुंहतोड़ जवाब देते समय रवि को गोली लग गई थी। उनके एक साथी को भी गोली लगी। दोनों के शरीर को आतंकवादियों ने अपने कब्जे में कर लिया।
जब सेना ने मंगलवार को आतंकवादियों को उनके अंजाम तक पहुंचा दिया तब रवि के शव को कब्जे में लिया गया। परिजनों ने बताया कि रवि के शव को बुधवार को लाया जाएगा। जब वहां से शहीद के शव को लेकर रवाना होंगे तो सूचना दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बारामुला में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी
- फोटो : ANI
प्रशासन भी शहीद के अंतिम दर्शन की तैयारी करने में जुट गया है। देर शाम जिगना पहुंचे तहसीलदार सदर ने परिजनों से मुलाकात की और कागजी कार्रवाई पूरी की। वहीं शहीद के अंतिम दर्शन के लिए गौरा के रामलीला मैदान को सर्वसम्मति से चुना गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।