फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बैंक हड़ताल: दूसरे दिन भी बैंकों पर पड़े ताले, मायूस होकर लौट रहे लोग, पहले दिन 400 करोड़ का लेनदेन प्रभावित 

Tue, 16 Mar 2021 01:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 16 Mar 2021 01:51 PM IST
विज्ञापन
Bank strike in varanasi: second day strike against privatisation 400 crores transactions affected on first day people returning in desperation from bank
लहरतारा के एटीएम में भी पैसे नहीं। - फोटो : अमर उजाला

बैंकों के निजीकरण करने के सरकार के फैसले के विरोध में बैंक कर्मचारियों की दूसरे दिन भी हड़ताल चालू है। जिसका असर आम लोगों पर भी पड़ रहा है। बैंक बंद पड़े हैं, जहां लोगों की लाइन दिखती थी वहां अब लोग नहीं है। जो भी बैंक के काम से आते हैं, वह मायूस होकर वापस लौट जा रहे हैं। वहीं, शहर में कई जगहों के एटीएम में पैसे न होने से लोगों की और ज्यादा परेशानी बढ़ गई है।

दो दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन भी स्टेट बैंक, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा आदि बैंकों के कार्यालयों में ताले लटके हैं। इस दौरान कर्मचारी धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। हड़ताल की वजह से जिले में पहले दिन सोमवार को करीब 400 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। वहीं, आठ से दस हजार चेकों का निस्तारण भी नहीं हो सका। देखें अगली स्लाइड्स...।

Bank strike in varanasi: second day strike against privatisation 400 crores transactions affected on first day people returning in desperation from bank

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैक यूनियन के आह्वान पर बैंक कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर रहे। सोमवार को बैंकों में लोग खातों में जमा निकासी के लिए गए, लेकिन वहां ताला बंद होने की वजह से वापस होना पड़ा। कुछ लोग चेक लेकर भी उसे क्लीयरिंग कराने गए थे, वह भी इधर-उधर भटकते रहे।

Bank strike in varanasi: second day strike against privatisation 400 crores transactions affected on first day people returning in desperation from bank

एसबीआईओए के मुख्य क्षेत्रीय सचिव सुरेश चंद्र, एसबीआईएसए के  उप महामंत्री दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बैंकों का निजीकरण करने का फैसला आम जनता, विद्यार्थियों, महिलाओं सभी के  हित में ठीक नहीं है। इस दौरान मनोज सिंह, रघुबर तिवारी, अमरेंद्र, पंकज कुमार, बीके सिंह, प्रकाश रंजन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bank strike in varanasi: second day strike against privatisation 400 crores transactions affected on first day people returning in desperation from bank

यूनियन बैंक के सिकरौल स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर सभा में आल इंडिया यूनियन बैंक आफिसर्स फेडरेशन के संयुक्त महासचिव अभय श्रीवास्तव ने कहा कि यूनियन बैंक की सभी 110 शाखाएं बनारस और चंदौली में बंद रही। बैंकों की हड़ताल से 400 से अधिक का व्यवसाय प्रभावित रहा। बैंक ऑफ इंडिया अधिकारी संगठन के अध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव के निर्देशन में अधिकारियों, कर्मचारियों ने धरना देकर आवाज बुलंद की।

विज्ञापन
Bank strike in varanasi: second day strike against privatisation 400 crores transactions affected on first day people returning in desperation from bank
बैंक कर्मियों की हड़ताल। - फोटो : अमर उजाला

आज भी नहीं खुले बैंक 
सोमवार को हड़ताल की वजह से जहां बैंक बंद रहे, वहीं मंगलवार को भी कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से समस्या अभी बनी हुई है। हालांकि सोमवार को हड़ताल में निजी बैंक शामिल नहीं रहे, लेकिन अधिकांश निजी बैंकों में भी सन्नाटा छाया रहा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed