फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह: जौनपुर में डीएम के हाथों सम्मान पाकर गदगद हुए मेधावी

Tue, 08 Sep 2020 03:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 08 Sep 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala meritorious honor ceremony: top three topper student up board 12th 10th honor in jaunpur
जौनपुर में सम्मानित हुए मेधावी। - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ने हर साल की तरह इस साल भी यूपी बोर्ड परीक्षा के मेधावियों का सम्मानित किया। मंगलवार को वाराणसी सहित पूर्वांचल के हर जिले में इंटर-हाईस्कूल के टॉप थ्री मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्रों को उनके आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। मेधावी यह सम्मान पाकर काफी खुश हुए। पूर्वांचल के जौनपुर जिले में मेधावी सम्मानित हुए।

Amar Ujala meritorious honor ceremony: top three topper student up board 12th 10th honor in jaunpur

सम्मान पाकर मेधावियों के खिले चेहरे
जौनपुर जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में जिले की श्रेष्ठता सूची में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को डीएम दिनेश कुमार सिंह ने सम्मानित किया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान कार्यक्रम में दोनों कक्षाओं के टॉप-3 छात्र-छात्राओं को डीएम ने मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

Amar Ujala meritorious honor ceremony: top three topper student up board 12th 10th honor in jaunpur

अमर उजाला की ओर से ईयर बुक भी दी गई। डीएम ने मेधावियों की हौसलाफजाई करते हुए उन्हें भविष्य की चुनौतियों से आगाह किया और पूरे समर्पित भाव से लक्ष्य को पाने के लिए अभी से जुटने के लिए प्रेरित किया। अपने होनहारों को डीएम के हाथों सम्मानित होते देख अभिभावक और शिक्षक भी गदगद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala meritorious honor ceremony: top three topper student up board 12th 10th honor in jaunpur

कार्यक्रम में डीआईओएस प्रवीण मणि त्रिपाठी बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। इनके अलावा डिप्टी सीएमओ डॉ. आरके सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के संतोष वत्स, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमित सिंह, अश्वनी सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Amar Ujala meritorious honor ceremony: top three topper student up board 12th 10th honor in jaunpur
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान - फोटो : amar ujala

इनका हुआ सम्मान :
जिला टॉपर
10वीं- 1. हरिओम पटेल, 93.00, एसटी जोसफ इंटर कॉलेज, बादशाहपुर
10वीं- 2. शिवानी देवी, 92.83, सीपी इंटर कॉलेज, खुटहन
10वीं- 3. आजाद यादव, 92.67, एसटी जोसफ इंटर कॉलेज, बादशाहपुर


12वीं- 1. जाग्रति मौर्या, 90.00, एमएसआईबीवी खाना पत्ती सिकरारा, जौनपुर
12वीं- 2. श्रृषभ विश्वकर्मा, 86.60, एसजीएस इंटर कॉलेज, समोधपुर
12वीं- 3. शिवम यादव, 85.80, श्री गणेश राय इंटर कॉलेज, डोभी जौनपुर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed