फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला वाद-विवाद प्रतियोगिता : सोशल मीडिया पर तर्क देकर छात्रों ने दिल जीता

Thu, 18 Jul 2019 12:24 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 18 Jul 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
amar ujala debate competition in Shia Degree College jaunpur 
वाद-विवाद प्रतियोगिता में जीते छात्र। - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर के शिया डिग्री कॉलेज में बुधवार को आयोजित श्री मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता ‘विचार प्रवाह’ में विद्यार्थियों ने ‘सोशल मीडिया पर प्रतिबंध देश हित में’ विषय के पक्ष और विपक्ष में प्रभावी तर्क प्रस्तुत कर कायल कर दिया। माता प्रसाद आदर्श महाविद्यालय भभौरी शेरवा की कल्पना सिंह ने अपने अकाट्य तर्कों से निर्णायकों को प्रभावित करके पहला स्थान हासिल किया।

amar ujala debate competition in Shia Degree College jaunpur 

उनको पांच हजार रुपये और प्रमाणपत्र दिया गया। द्वितीय स्थान टीडी कालेज की पूजा शुक्ला एवं तृतीय स्थान मोहम्मद हसन की शिवांगी मिश्रा ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार टीडी कालेज के उद्देश्य सिंह, पूविवि के पवनदीप सिंह को दिया गया। प्रतियोगिता में बारह डिग्री कालेज के छात्रों ने प्रतिभाग किया। सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र नाथ मिश्र ने पुरस्कार वितरित किया।

amar ujala debate competition in Shia Degree College jaunpur 

सुरेंद्र नाथ मिश्र ने कहा कि सोशल मीडिया अच्छा भी है और खराब भी। अच्छा इस मायने में है कि इससे संदेश और सूचना का आदान-प्रदान तेज हो गया है। हर चीज की जानकारी तुरंत मिल जाती है। मगर खराबी यह है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित की जाने वाली सूचनाओं की वैधानिकता और सत्यता का सत्यापन नहीं होता है। इससे लोगों में अविश्वास बढ़ता है। किसी भी चीज की अति नुकसानदायक होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
amar ujala debate competition in Shia Degree College jaunpur 

पूर्वांचल विश्वविद्यालय की सहायक प्राध्यापक डा जाह्नवी श्रीवास्तव ने कहा कि सोशल मीडिया केवल इंटरनेट नहीं है। वाद-विवाद प्रतियोगिता का जो विषय बहुत ही व्यापक और अहम है। इस पर जो चर्चा हुई है उससे काफी कुछ सीखने को मिला।

विज्ञापन
amar ujala debate competition in Shia Degree College jaunpur 

टीडी कालेज के डा देवव्रत मिश्र एवं राज कालेज के डा मनोज वत्स ने भी सोशल मीडिया की भूमिका की चर्चा की। शिया कालेज के प्राचार्य डा. शादिक रिजवी ने कहा कि ऐसे आयोजन से छात्रों का मानसिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि मेरी शुभकामनाएं है कि यहां के प्रतिभागी मंडल स्तर पर भी अपना नाम रोशन करेंगे। मानवेंद्र सिंह सुमन पीजी कॉलेज पेसारा की प्रबंधक डा सुमन यादव, मोहम्मद अब्बास मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed