{"_id":"5d173fe68ebc3e3ce43f7213","slug":"amar-ujala-bhavishya-jyoti-samman-meritorious-students-in-ghazipur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान : एसपी ने मेधावियों को किया सम्मानित, बताए सफलता के सूत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान : एसपी ने मेधावियों को किया सम्मानित, बताए सफलता के सूत्र
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
Published by: Sayali Maurya
Updated Sat, 29 Jun 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान के साथ मेधावी छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में कड़ी मेहनत और लगन से मेरिट में स्थान पाने वाले 61 मेधावियों को 'अमर उजाला' की ओर से ‘भविष्य ज्योति’ सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस मौके पर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, एसडीएम सत्यप्रिय सिंह, प्रभारी डीआईओएस दीपक सिंह तथा बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने मेधावियों को आगे की शिक्षा व करियर में चमक बिखेरने के टिप्स दिए। तस्वीरें देखें आगे की स्लाइड्स में...
2 of 7
सनबीम स्कूल महराजगंज स्थित हाल में शनिवार को अमर उजाला की ओर से भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर मां बागेश्वरी के चित्र पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गाजीपुर में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2019 में जिले की मेरिट में स्थान पाने वाले 61 मेधावियों को सम्मानित किया गया।
3 of 7
इनमें आईसीएसई बोर्ड के 4, सीबीएसई 51 तथा यूपी बोर्ड के 6 मेधावी शामिल रहे। एसपी, प्रभारी डीआईओएस, बीएसए एवं एसडीएम ने बच्चों को प्रशस्ति पत्र देने के साथ गले में मेडल पहनाकर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। सम्मान पाकर मेधावियों की खुशी देखते बन रही थी। कई मेधावी परिजनों के साथ मंच पर सम्मान लेने पहुंचे। तालियों की गड़गड़ाहट से सभागार गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
एसपी अरविंद चतुर्वेदी
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी अरविंद चतुर्वेदी ने कहा कि अमर उजाला का भविष्य ज्योति कार्यक्रम बेहद सराहनीय है। यहां सम्मानित हुए बच्चों को मिली खुशी उन्हें और बेहतर करने की ओर अग्रसर करेगी। इससे अन्य बच्चे भी प्रेरणा लेंगे। कहा कि आज के बदलते दौर में लगातार लक्ष्य के लिए समर्पित रहने की जरूरत है। नई पीढ़ी सामाजिक दायित्वों व संस्कारों को न भूलें। उन्हें पढ़ाई व लक्ष्य के साथ अपने परिवार के साथ जुड़ाव रखना भी जरूरी है।
विज्ञापन
5 of 7
एसडीएम सदर सत्यप्रिय सिंह ने कहा कि भविष्य ज्योति एक सुखद आयोजन है। इसके लिए अमर उजाला को साधुवाद। उन्होंने कहा कि मेधावी बच्चों पर माता-पिता को भी गर्व होता है। समाज व देश भी उनसे उम्मीदें रखता है। पहले की तुलना में अब कड़ी प्रतिस्पर्धा हो गई है। लक्ष्य बनाना आवश्यक है। फिर लगन और मेहनत से उस पर खरा उतरना होता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।