{"_id":"5bc38a1bbdec226998045e93","slug":"adventure-games-and-water-sports-start-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लहरों के साथ करनी है मस्ती तो चले आइए बनारस, वाटर और एयर एडवेंचर स्पोर्ट्स का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लहरों के साथ करनी है मस्ती तो चले आइए बनारस, वाटर और एयर एडवेंचर स्पोर्ट्स का हुआ शुभारंभ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 15 Oct 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
अब आप बनारस में ही लहरों के साथ मस्ती कर सकते हैं। इसके लिए गोवा या मुंबई जाने की जरूरत नहीं है। काशी में ही वाटर स्पोर्ट्स और एडवेंचर गेम्स का मजा ले सकते हैं। जेटस्की और बनाना राइड, बंपी राइड, हाई स्पीडबोट, बोट पैरासेलिंग का जो आपके अंदर रोमांच पैदा करे वो सबकुछ अब यहां मौजूद है। आगे की स्लाइड्स में देखें....
Trending Videos
water sports
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रविवार को वाराणसी के बलुआ घाट व सिपाही घाट पर टूर असिस्टेंस इंडिया और उत्तर प्रदेश टूरिज्म की ओर से वाटर और एयर एडवेंचर स्पोर्ट्स की शुरुआत हुई। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने उद्घाटन करते हुए कहा कि इस तरह के स्पोर्ट्स काशी की जनता और पर्यटकों को नया अनुभव और रोमांच का एहसास कराएंगे।
water sports
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश पर्यटन के संयुक्त निदेशक अविनाश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पर्यटक यहां जेटेस्की, बनाना राईड, बंपी राइड, हाई स्पीडबोट, बोट पैरासेलिंग का लुत्फ उठा सकेंगे। पहली बार पैरा मोटर के माध्यम से सैलानियों को घाटों के दर्शन कराए जाएंगे। एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद लेने के लिए दशाश्वमेध घाट, अस्सी घाट, सिगरा, कमच्छा, लंका के साथ ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रेखा शर्मा, अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार वर्मा, उपजिलाधिकारी डॉ. संजीव कुमार के अलावा होटलों के प्रतिनिधि व गाइड एसोसिएशन से जुड़े लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
water sports
- फोटो : अमर उजाला
आम जनता हाईस्पीड डेजर्ट बाइक के साथ ही ढेर सारे रोमांचक खेलों का गंगा किनारे आनंद उठा सकते हैं। इसके अलावा जेट स्की, वाटर पैरासेलिंग, बनाना राइड, फैमिली राइड, हाई स्पीड बोर्ड, वाटर फ्लोटिंग टेंट, चप्पू बोट पैरामीटर का आनंद बनारस की जनता गंगा की लहरों पर उठा सकती है।