फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीरियड्स को लेकर बोलीं अभिनेत्री माही विज, मां ही आपकी पहली बेस्ट फ्रेंड, खुलकर बताएं समस्या

Tue, 11 Sep 2018 10:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 11 Sep 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
Actress mahi vij says that mother is your first best friend
mahi vij - फोटो : amar ujala
महीने के उन पांच मुश्किल दिनों से जुड़ी परेशानियों और भ्रांतियों से बेटियों के साथ-साथ उनकी माताओं को भी रूबरू कराया गया। व्हिस्पर चॉइस और अमर उजाला की ओर से बनारस के आर्य महिला पीजी कॉलेज में रविवार को आयोजित ‘सपनों की उड़ान’ कार्यक्रम में टीवी कलाकार माही विज ने कहा कि पीरियड्स हमारी कमजोरी नहीं हैं। ये नारी शक्ति का एक रूप है। आगे की स्लाइड्स में देखें...


 
Actress mahi vij says that mother is your first best friend
mahi vij - फोटो : amar ujala
उन्होंने युवतियों को सलाह दी वो अपनी हर परेशानी हर समस्या मां से जरूर साझा करें। मां ही आपकी पहली बेस्ट फ्रेंड हैं। इस दौरान उन्होंने अपने पहले पीरियड का अनुभव भी साझा किया। 

 
Actress mahi vij says that mother is your first best friend
mahi vij - फोटो : amar ujala
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीषा तिवारी ने किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलाव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पीरियड्स कोई समस्या नहीं है। हां, अगर एक निर्धारित समय के बाद अगर आपको पीरियड्स नहीं आ रहे हैं तो ये समस्या जरूर है। सलाह दी कि इस दौरान कपड़े की बजाय पैड का इस्तेमाल करें। कपड़े से इंफेक्शन का डर रहता है। उन्होंने न सिर्फ बेटियों बल्कि उनकी मां के सवालों के जवाब भी दिए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Actress mahi vij says that mother is your first best friend
mahi vij - फोटो : amar ujala
सखी पैड बैंक की संस्थापक सुनीता भार्गव ने बताया कि वे युवतियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए मुफ्त सेनेटरी पैड बांटती हैं। डीएसपी स्नेहा तिवारी ने कहा कि आप अपने सपनों की उड़ान तभी भर सकती हैं जब आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ हों। 

 
विज्ञापन
Actress mahi vij says that mother is your first best friend
mahi vij - फोटो : amar ujala
आर्य महिला पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रचना दूबे ने कहा कि हर लड़की को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। माहवारी शारीरिक समस्या नहीं है। कराटे प्रशिक्षक माया पटेल ने युवतियों से आह्वान किया वे किसी भी समस्या से निपटने के लिए अपने इरादों को फौलादी बनाएं। इस दौरान प्रॉक्टर एंड गैंबल की ओर से आईं सीमा अग्रवाल ने सेनेटरी पैड का इस्तेमाल कैसे करना है, इसका लाइव डेमो भी दिया। वीजीएस ट्रेडवेंचर्स के एमडी पुनीत अग्रवाल व सुनीता अग्रवाल और एरिया सेल्स मैनेजर आनंद उपाध्याय ने अपने विचार साझा किए। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed