{"_id":"5b152afc4f1c1bf66e8b64b2","slug":"actress-mahek-chahal-and-ashmit-patel-enjoyed-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मंगेतर अश्मित पटेल संग वाराणसी पहुंची 'वांटेड' की यह एक्ट्रेस, ऐसे की मस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगेतर अश्मित पटेल संग वाराणसी पहुंची 'वांटेड' की यह एक्ट्रेस, ऐसे की मस्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 05 Jun 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
asmit patel
- फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड अभिनेत्री और बिग बॉस-5 में जलवा बिखेर चुकीं महक चहल अपने मंगेतर मर्डर फेम अश्मित पटेल के साथ फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने के लिए वाराणसी पहुंचीं। यहां दोनों ने खूब मस्ती की। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
Trending Videos
ashmit patel
- फोटो : अमर उजाला
दोनों ने मच्छोदरी स्वामी नारायण मंदिर सहित मंदिरों में विधिवत पूजन-अर्चन किया। काशी विश्वनाथ की गलियों में सजी दूकानों से खरीददारी की। दोनों ने कहा कि वाराणसी में आना उनके लिये एक प्यारा अनुभव है।
ashmit patel
- फोटो : twitter
बॉलीवुड अदाकारा अमीषा पटेल के भाई अश्मित पटेल और उनकी मंगेतर महक चहल ने फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने के बाद अगले दिन शाम अल्हड़ मिजाज में बनारसी पान खाया और ई रिक्शा ‘टोटो’ की सवारी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
ashmit patel
- फोटो : अमर उजाला
वांटेड और यमला पगला दीवाना जैसी फिल्मों में अपनी अदाओं का जलवा दिखा चुकी महक चहल ने कहा कि बनारस के बारे में जितना सुन रखा था, इसे देखने की बड़ी चाहत थी। उन्होंने कहा कि फिल्मों में देखा था अब रियल में देखकर काफी अच्छा लगा। कहा कि मेरे साथ बनारस का अनुभव बहुत खास रहा है।
विज्ञापन
ashmit patel
- फोटो : अमर उजाला
अश्मित पटेल ने कहा कि काशी पहले से काफी बदल गया है। 12 साल पहले जब मैं एक फिल्म की शूटिंग के लिए बनारस आया था तो ऐसा नहीं था। कहा कि कई बार प्लान बनाया कि बनारस हो आएं और अब फाइनली बनारस फिर पहुंच ही गए।