फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: पुलिस में होंगी दस हजार भर्तियां, इस विभाग में सृजित होंगे 5381 नए पद, पढ़ें पूरी जानकारी

Sat, 02 Apr 2022 10:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 02 Apr 2022 10:38 AM IST
विज्ञापन
Vacancy In Ten Thousand Recruitments In Police In UP Sarkari Naukri
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
योगी सरकार ने बेरोजगारी से निपटने के लिए कदम उठाना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह विभाग को 100 दिन में कम से कम 10 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती पूरा करने का निर्देश दिया है। साथ ही, अपराधियों व दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है। उन्होंने दो टूक कहा है कि अवैध संपत्तियों के ध्वस्तीकरण व जब्तीकरण के साथ ही पेशेवर अपराधियों, खनन, शराब, पशु तस्करी वन और भू-माफिया पर कार्रवाई में कोई रियायत न बरतें। मुख्यमंत्री शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर गृह विभाग की 100 दिनों की कार्ययोजना के संबंध में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने प्रत्येक थाने व जिला स्तर पर टॉप-10 अपराधियों को चिह्नित कर चार्जशीट की समीक्षा करने, गैंगस्टर और गुंडा एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई करने को कहा है। बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, डीजीपी मुकुल गोयल, अपर मुख्य सचिव सीएम एसपी गोयल, प्रमुख सचिव सीएम संजय प्रसाद, एडीजी कानून व व्यवस्था प्रशांत कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
Vacancy In Ten Thousand Recruitments In Police In UP Sarkari Naukri
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
पुलिस विभाग में सृजित होंगे 5381 नए पद
कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए 5381 नए पद सृजित किए जाएंगे। ये पद पुलिस विभाग की साइबर क्राइम, फोरेंसिक साइंस, सोशल मीडिया, एसटीएफ व एटीएस जैसी इकाइयों और नए खोले गए थानों के लिए होंगे।
Vacancy In Ten Thousand Recruitments In Police In UP Sarkari Naukri
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
एडीजी व आईजी के3-3, डीआईजी के 6, एसपी के 32
इनमें 86 पद राजपत्रित श्रेणी के और 5295 पद अराजपत्रित के होंगे। इससे संबंधित प्रस्ताव को सरकार ने मंजूरी दे दी है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि राजपत्रित श्रेणी के पदों में अपर पुलिस महानिदेशक के 3, पुलिस महानिरीक्षक के 3, पुलिस उप महानिरीक्षक के 6, पुलिस अधीक्षक के 32, अपर पुलिस अधीक्षक के 7, पुलिस उपाधीक्षक के 35 पद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vacancy In Ten Thousand Recruitments In Police In UP Sarkari Naukri
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
वहीं, अराजपत्रित श्रेणी के 5295 पदों में निरीक्षक के 179, उप निरीक्षक पुरुष के 408, महिला के 79, सशस्त्र पुलिस के निरीक्षक के 45, सहायक उप निरीक्षक के 2999, निरीक्षक बिगुलर के 2, उप निरीक्षक बिगुलर के 18, रेडियो निरीक्षक का 1, रेडियो उप निरीक्षक के 2, हेड ऑपरेटर के 9, ऑपरेटर के 12, सहायक परिचालक के 14, कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 41, ग्रेड-बी के 695, ग्रेड-सी के 286, प्रोग्रामर ग्रेड-2 के 103, निरीक्षक एमटी का 1, उप निरीक्षक गोपनीय के 29, उप निरीक्षक एम के 17, सहायक उप निरीक्षक एम के 44, निरीक्षक लेखा के 1, उप निरीक्षक लेखा के 18 सहायक उप निरीक्षक लेखा के 18, चतुर्थ श्रेणी के 264 व ट्रेडमैन के 10 पद शामिल हैं।
विज्ञापन
Vacancy In Ten Thousand Recruitments In Police In UP Sarkari Naukri
yogi adityanath - फोटो : amar ujala
एएसपी व डीएसपी करेंगे गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा
कानून-व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए 5381 नए सृजित पदों में राजपत्रित पदों के लिए अपर पुलिस अधीक्षक के सात पद होंगे। इनमें से एक पद का सृजन गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा के लिए किया गया है। दो एएसपी एटीएस के लिए, साइबर क्राइम थाना में 3, बिजनौर में एक तथा संयुक्त निदेशक, अभियोजन का एक पद एटीएस के लिए सृजित होगा। वहीं, गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा के लिए एक डिप्टी एसपी की भी तैनाती की जाएगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed