फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Weather: यूपी में आज से इतने दिन तक बारिश... रुला रही गर्मी से मिलेगी राहत; पढ़ें बरसात को लेकर नया अपडेट

Wed, 31 Jul 2024 01:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 31 Jul 2024 01:38 PM IST
विज्ञापन
Up Weather Updates Imd Predict Rain Relief From Scorching Heat Monsoon to Move Northward
Up Weather Updates - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में पिछले दो सप्ताह से जारी उमस भरी गर्मी से अब अगले कुछ दिन राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से मिले अपडेट के मुताबिक यूपी में मानसून फिर से सक्रिय हो रहा है। मंगलवार को तराई समेत पूर्वी और दक्षिणी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिली। 

 
Up Weather Updates Imd Predict Rain Relief From Scorching Heat Monsoon to Move Northward
बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बुधवार से अगले कुछ दिन पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, मानसून ट्रफ के मध्य भारत से उत्तर की ओर खिसकने और यूपी में मानसून के एक्टिव होने से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के संकेत बन रहे हैं।
Up Weather Updates Imd Predict Rain Relief From Scorching Heat Monsoon to Move Northward
बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
दिन के अधिकतम तापमान की बात करें तो मंगलवार को प्रदेश में बस्ती में सर्वाधिक 40 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। कानपुर में 39 डिग्री और हरदोई में 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात में बस्ती में सबसे कम 25.5 डिग्री सेल्सियस तो बुलंदशहर में 26 डिग्री और वाराणसी में 26.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Up Weather Updates Imd Predict Rain Relief From Scorching Heat Monsoon to Move Northward
बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
उधर, कानपुर महानगर और इसके आसपास के जिलों में 31 जुलाई से तीन दिन तक 25 से 30 मिमी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में बताया गया कि उत्तर प्रदेश में उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। बारिश से कुछ दिनों के लिए राहत मिल सकती है। 
विज्ञापन
Up Weather Updates Imd Predict Rain Relief From Scorching Heat Monsoon to Move Northward
बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को तराई समेत पूर्वी और दक्षिणी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई है। बुधवार से अगले कुछ दिन पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed