{"_id":"66b6e6431d4e87bbe50af19e","slug":"up-weather-update-imd-issues-heavy-rain-in-most-parts-of-up-today-warning-of-lightning-along-with-thunder-2024-08-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Weather Update: यूपी के इन इलाकों में आज होगी झमाझम बारिश, वज्रपात की भी चेतावनी; मौसम विभाग का नया अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather Update: यूपी के इन इलाकों में आज होगी झमाझम बारिश, वज्रपात की भी चेतावनी; मौसम विभाग का नया अपडेट
Sat, 10 Aug 2024 09:46 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ/गोरखपुर/कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ/गोरखपुर/कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 10 Aug 2024 09:46 AM IST
विज्ञापन
Up Weather Update
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय है। यूपी के कई इलाकों में अगले तीन दिन झमाझम बारिश के आसार हैं। कई इलाकों में काले घने बादल छाए रहेंगे। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। यूपी के ज्यादातर हिस्सों में वीकेंड पर यानि आज मानसून मेहरबान होगा। बीते कुछ दिनों से यूपी में सक्रिय रहे मानसून के कारण अधिकतर हिस्से में अच्छी बारिश हुई और मौसम खुशनुमा रहा। शुक्रवार को भी अवध, तराई और पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई।
बारिश (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक शनिवार को भी दक्षिणी हिस्सों सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली आदि के साथ तराई इलाकों सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, बहराइच व पश्चिमी यूपी के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं प्रदेश के तीन चौथाई हिस्सों में गरज चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है।
बारिश (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को बाराबंकी में 170 मिमी. और चित्रकूट में 100 मिमी, फुरसतगंज में 45.5 मिमी, अयोध्या में 38.8 मिमी, सुल्तानपुर में 31.4 मिमी और वाराणसी में 17.2 मिमी. बारिश हुई। अधिकतम तापमान की बात करें तो शुक्रवार को उरई में सर्वाधिक 35 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने चार दिन भारी बारिश का जताया अनुमान
गोरखपुर में मानसून की सक्रियता के चलते बादल तो छा रहे, लेकिन बरस नहीं रहें हैं। शुक्रवार को पूरे दिन बादल छाए, दिन में कई बार काली घटा छाई, लेकिन बिना बरसे ही बादल छंट गए। हालांकि, इस बीच शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई।
गोरखपुर में मानसून की सक्रियता के चलते बादल तो छा रहे, लेकिन बरस नहीं रहें हैं। शुक्रवार को पूरे दिन बादल छाए, दिन में कई बार काली घटा छाई, लेकिन बिना बरसे ही बादल छंट गए। हालांकि, इस बीच शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन
बारिश (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य तक मानसून ट्रफ गुजर रहा है। इस चक्रवाती परिसंचरण का असर दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश में रहने का अनुमान है। इस दौराम मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 13 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई है।