फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao: pradhan candidate's father shot

उन्नाव: प्रधान प्रत्याशी के पिता को मारी गोली, हिस्ट्रीशीटर का पिता भी है प्रधान पद का प्रत्याशी

Mon, 26 Apr 2021 08:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 26 Apr 2021 08:08 PM IST
विज्ञापन
Unnao: pradhan candidate's father shot
पकड़े गए आरोपी - फोटो : amar ujala
उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जगदीशपुर में मतदान से पहले रविवार की रात दो प्रधान प्रत्याशी आमने-सामने आ गए। गालीगलौज के बाद एक पक्ष के प्रधान प्रत्याशी के हिस्ट्रीशीटर बेटे ने प्रतिद्वंद्वी प्रधान प्रत्याशी के पिता पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली कमर में लगने से वह लहूलुहान हो गिर गए।
विज्ञापन


घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर हिस्ट्रीशीटर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एहतियातन गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन


ग्राम पंचायत जगदीशपुर में रविवार की रात प्रधान पद के प्रत्याशी गंगाप्रसाद यादव का प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी जयदीप सिंह से विवाद हो गया। गालीगलौज के बाद मारपीट भी हुई। रात लगभग 12 बजे प्रधान प्रत्याशी जयदीप के पिता सुमंत सिंह अपने भाई विजय कुमार के साथ पोलिंग बूथ देखकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि रास्ते में गंगाप्रसाद व उसके हिस्ट्रीशीटर बेटे अंशू यादव ने सुमंत सिंह व उनके भाई विजय को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच हिस्ट्रीशीटर अंशू ने तमंचे से सुमंत सिंह (60) पर फायर कर दिया। गोली कमर में लगने से सुमंत सिंह (60) लहूलुहान होकर गिर गए।

परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। घायल के बेटे जयदीप की तहरीर पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अंशू यादव, उसके पिता गंगाप्रसाद, भाई नेत्रपाल, बेनीमाधव, विक्रम यादव, विराग यादव व ऊदन समेत सात लोगाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिस्ट्रीशीटर अंशू यादव, उसके भाई विक्रम यादव, विराग यादव और ऊदन को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उधर, सूचना मिलने पर डीएम रवींद्र कुमार व एसपी आशीष तिवारी ने गांव पहुंच स्थिति का जायजा लिया। एहतियात के तौर पर गांव में भारी फोर्स तैनात किया गया है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed