{"_id":"6030d83eabe4d3303f09981c","slug":"unnao-news-murder-in-one-side-love-in-unnao","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उन्नाव कांड: एकतरफा प्रेम में युवक ने रची खौफनाक साजिश, गुनाह कबूल कर रोया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव कांड: एकतरफा प्रेम में युवक ने रची खौफनाक साजिश, गुनाह कबूल कर रोया आरोपी
Sat, 20 Feb 2021 03:38 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 20 Feb 2021 03:38 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले में बबुरहा गांव में दो किशोरियों की हत्या और एक के गंभीर होने के मामले का खुलासा हो गया है। पुलिस का कहना है कि एकतरफा प्रेम में युवक ने नाबालिग साथी के साथ मिलकर कीटनाशक मिलाकर एक किशोरी को पानी पिलाया। यह पानी अन्य दोनों किशोरियों ने भी पी लिया। इससे दो किशोरियों की मौत हो गई। जिसे मारने का इरादा था, वह किशोरी बच गई। उसका इलाज चल रहा है। दोनों आरोपियों ने गिरफ्तारी के दौरान अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है। विनय गुनाह कबूलकर बहुत रोया।
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
आईजी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान पाठकपुर गांव निवासी विनय उर्फ लंबू 14 वर्षीय रोशनी के संपर्क में आया। दोनों में बातचीत शुरू हो गई। विनय ने रोशनी से प्यार का इजहार किया। रोशनी ने उसका प्रस्ताव ठुकराते हुए दूरी बना ली थी।
इसी खुन्नस में विनय ने रोशनी की हत्या की योजना बनानी शुरू कर दी थी। उसने रोशनी को खुन्नस की भनक नहीं लगने दी। विनय और रोशनी के खेत अगल-बगल होने से वह रोजाना रोशनी से मिलने जाने लगा। छह दिन पहले उसने हत्या की योजना बनाई।
इसी खुन्नस में विनय ने रोशनी की हत्या की योजना बनानी शुरू कर दी थी। उसने रोशनी को खुन्नस की भनक नहीं लगने दी। विनय और रोशनी के खेत अगल-बगल होने से वह रोजाना रोशनी से मिलने जाने लगा। छह दिन पहले उसने हत्या की योजना बनाई।
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार दोपहर रोशनी अपनी चचेरी बहन काजल व भतीजी कोमल के साथ चारा लेने खेत पहुंची। रोशनी को जाता देख विनय ने बोतल में पानी भरा और कीटनाशक मिला दिया। गांव के नाबालिग दोस्त से नमकीन मंगवाई और खेत पहुंच गए। उन्होंने रोशनी, काजल व कोमल को खेत की मेड़ पर बैठाकर नमकीन खिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
पानी की बोतल देख रोशनी ने पानी मांगा। इस पर विनय ने बोतल उसे पकड़ा दी। रोशनी के पानी पीने के बाद काजल और कोमल ने भी पानी पी लिया। कुछ देर बाद बेहोशी हालत में तीनों को सरसों के खेत में डालकर दोनों भाग निकले। शाम को आरोपियों को इस बात की जानकारी हुई कि रोशनी तो बच गई है, लेकिन कोमल व काजल की मौत हो गई है।
विज्ञापन
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
शक के आधार पर पुलिस ने पूछताछ की तो विनय व उसके साथी ने सच कबूल कर लिया। आईजी के अनुसार विनय ने बताया है कि वह सिर्फ रोशनी को मारना चाहता था। दोनों आरोपियों ने गुनाह स्वीकार कर लिया है। रोशनी के होश में आने पर उसके बयान भी दर्ज किए जाएंगे।