फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव कांड: मृतका के परिवार की महिला से भी मिले क्लू, आईजी की पूछताछ में सामने आया था एक आरोपी का नाम

Sun, 21 Feb 2021 04:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 21 Feb 2021 04:00 PM IST
विज्ञापन
Unnao News: Double murder case news update
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले में दो किशोरियों की हत्या और एक के गंभीर होने की घटना में पीड़ित परिवार की एक महिला से भी पुलिस को क्लू मिले थे। पुलिस की शक की सुई गैरों के साथ मृतका के पारिवारिक लोगों पर भी थी। एफएसएल टीम की जांच में जहर (कीटनाशक) का खाली रैपर, जली हुई सिगरेट और नमकीन का पैकेट मिला था।


इस पर आईजी लक्ष्मी सिंह का शक गहराया। एक मृतका के परिवार की महिला से पूछताछ में अहम सुराग मिल गया। बेगुनाह फंसने के डर से महिला ने आईजी को बताया कि पड़ोस के गांव पाठकपुर का रहने वाला विनय उर्फ लंबू तीनों किशोरियों में एक से बातचीत करता था। घटना के वक्त गांव व खेत में उसे देखा गया था।
Unnao News: Double murder case news update
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
इस पर आईजी ने एसपी आनंद कुलकर्णी से विनय को थाने लाने के लिए कहा। एसपी के कहने पर स्वॉट टीम विनय के घर पहुंची और थाने लाकर उससे पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपने साथी सचिन की मदद से घटना को अंजाम दिए जाने की बात स्वीकार कर ली। सह आरोपी ने भी पुलिस को सच बता दिया।
Unnao News: Double murder case news update
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
पहले नाले में फेंका, फिर खेत में 
पुलिस के अनुसार किशोरियों द्वारा जहरीला पानी पीने के बाद आरोपी उनसे बातचीत करता रहा। इसके बाद एक-एक तीनों के बेहोश होने पर वह घबरा गया और सभी को अपने खेत की मेड़ के बगल से निकले सूखे नाले में नाबालिग साथी की मदद से डालकर भाग गया। कुछ दूरी पर चलने के बाद किशोरियों पर किसी की नजर पड़ने और फंसने के डर से वह दोस्त सचिन के साथ फिर लौटा और किशोरियों को नहर से उठाकर खेत में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Unnao News: Double murder case news update
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
एक झोलाछाप से भी हुई पूछताछ
घटना की जांच के दौरान स्वॉट टीम को पता चला था कि आरोपी विनय वारदात से कुछ दिन पहले गांव के एक झोलाछाप के पास पहुंचा था। आरोपी द्वारा झोलाछाप से जहर के असर की जानकारी लेने के शक पर स्वॉट ने झोलाछाप को थाना लाकर पूछताछ की। उसने बताया कि आरोपी को नींद नहीं आती थी। इस पर उसे नींद की दवा के बारे में बताया था। जहरीले पदार्थ से होने वाले असर के बारे में आरोपी ने उससे कुछ नहीं पूछा। पूछताछ के बाद पुलिस ने झोलाछाप को छोड़ दिया।
विज्ञापन
Unnao News: Double murder case news update
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित परिवार से मिले सपाई 
सपा के प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार शाम मृतका के परिजनों से मुलाकात कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपनी रिपोर्ट देने की बात कही है। सपा प्रतिनिधि मंडल में एमएलसी सुनील साजन, पूर्व सांसद अन्नू टंडन, पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, पूर्व विधायक उदयराज व धर्मेंद्र यादव शामिल रहे। सपा प्रतिनिधि मंडल का कहना है कि घटना के खुलासे के बाद भी पुलिस ने गांव को छावनी क्यों बना रखा है। बाहरी लोगों को प्रवेश क्यों नहीं दिया जा रहा है। पुलिस के गांव में तैनात होने से ग्रामीण सहमे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed