फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनभद्र की अनपरा लैंको परियोजना में हादसे की तस्वीरें, घायल हुए 13 मजदूर

Sun, 04 Apr 2021 11:18 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 04 Apr 2021 11:18 AM IST
विज्ञापन
Many workers injured in Lanco Project accident due to shuttering fell down in sonbhadra anpara
मौके पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में रविवार की सुबह अनपरा सी लैंको परियोजना में हुए बड़े हादसे में 13 मजदूर घायल हो गए। इनमें पांच मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने राहत कार्य के निर्देश दिए हैं, साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह 1200 मेगावाट की अनपरा सी लैंको परियोजना में 600 मेगावाट की यूनिट नंबर दो के अनुरक्षण कार्य के दौरान बॉयलर का भाड़ा (शटरिंग) गिर गया था। शटरिंग करीब 80 मीटर ऊपर से गिरी थी, जिसमें 13 मजदूर मलबे में दब गए। देखें अगली स्लाइड्स...।

Many workers injured in Lanco Project accident due to shuttering fell down in sonbhadra anpara

मलबे में फंसे मजदूरों को जब बाहर निकाला गया। इसमें से पांच की हालत गंभीर होने पर जयंत के नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया है। इस घटना से परियोजना में हड़कंप मच गया है।

Many workers injured in Lanco Project accident due to shuttering fell down in sonbhadra anpara

मौके पर स्थानीय पुलिस व परियोजना के अधिकारी डटे हुए हैं। घायलों को ले जाने के लिए कई चिकित्सालयों की एंबुलेंस लगाई गई हैं। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि अनुरक्षण कार्य के दौरान घटना हुई है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Many workers injured in Lanco Project accident due to shuttering fell down in sonbhadra anpara

ये हुए हैं गभीर घायल
- धर्मजीत(25) निवासी घघरा (सोनभद्र)
- शिवम(20) निवासी अनपरा (सोनभद्र)
- विवेक(34) निवासी कासगंज 
- संदीप कुमार(25) निवासी घघरा (सोनभद्र)
- शिव कुमार(27) निवासी ओबरा (सोनभद्र)

विज्ञापन
Many workers injured in Lanco Project accident due to shuttering fell down in sonbhadra anpara

मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान
जिला प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, लैंको कंपनी के थर्मल पावर प्लांट में हुई दुर्घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को निर्देशित किया है कि मौके पर तत्काल राहत कार्य कराया जाए। घायलों का उचित इलाज कराया जाए और गंभीर रूप से घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा केंद्रों पर भेजा जाए। मौके पर किसी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए। उन्होंने अपर मुख्य सचिव ऊर्जा को घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। घटना की जांच करते हुए जिम्मेदारी तय की जाएं और तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed