भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर किसानों का सम्मान किया है। यदि मेरी बात का वजन चाहते हो तो भाजपा को जिताओ। ये बातें रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने कहीं। वे बुधवार को दोपहर बाद शामली में लाक पुलिस चौकी के पास से रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
चौधरी जयंत सिंह को हेलिकॉप्टर से दोपहर करीब एक बजे लाक पुलिस चौकी के निकट ब्रेन जॉन पब्लिक स्कूल में पहुंचना था। मगर मवाना में हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के कारण वह करीब पौने तीन बजे कार से लाक पुलिस चौकी के पास स्कूल में पहुंचे।
2 of 7
जयंत चौधरी व डॉ संजीव बालियान और प्रत्याशी प्रदीप चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, लाक पुलिस चौकी पहुंचने पर रालोद कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने लाक, बहावडी, हसनपुर आदि से रोड शो निकाला। वह रथ में सवार हुए। इस दौरान उन्होंने चौधरी चरण सिंह की तस्वीर हाथ में लेकर कार्यकर्ताओं से भावुक अपील की और कहा कि अगर मेरी बात का वजन रखना चाहते हो तो एक-एक वोट भाजपा के प्रत्याशियों को दे देना... जिससे कि मेरी बात का भी वजन रहे और जीत कर संसद में आपके मुद्दे उठा सके।
3 of 7
रोड शो।
- फोटो : अमर उजाला
जयंत चौधरी ने अबकी बार 400 पार का नारा दिया। इस के बाद चौधरी जयंत मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए। रोड शो में काफी संख्या में ट्रैक्टर और ट्रालियां शामिल रहीं।
4 of 7
जयंत का रोड शो।
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान विधायक अशरफ अली, विधायक प्रसन्न चौधरी, पूर्व विधायक राव वारिस, रालोद जिलाध्यक्ष वाजिद अली, रालोद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, एमएलसी मोहित बैनीवाल, क्षेत्रीय महासचिव डॉ. विक्रांत जावला, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल, राजन जावला, विधायक राजपाल बालियान, अंशुमन आदि मौजूद रहे।
5 of 7
जयंत का रोड शो।
- फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर लगा रहा जाम
रोड शो के दौरान मेरठ-शामली हाईवे पर भी करीब एक घंटे तक जा म लगा रहा। हालांकि, सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह पुलिस तैनात थी। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया।