प्रसिद्ध गणेश चौथ मेले का आगाज हो गया। पांचों धर्मों के प्रतिनिधियों ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। यह मेला सात अक्तूबर तक चलेगा। फूलडोल मेला ग्राउंड में गणेश स्तंभ के पास स्थापित किया गया है। मंगलवार को गणेश चौथ रथयात्रा निकाली जाएगी। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उद्घाटन करने वालों में सनातन धर्म से पंडित मेवाराम, ईसाई धर्म से पास्टर नितिन मेसी, मुस्लिम धर्म से हाजी निजामुद्दीन, सिख धर्म से गुरजीत सिंह और बौद्ध धर्म से एके सिंह शामिल थे।
गणेश चौथ मेला चंदौसी: सांप्रदायिक सौहार्द के उत्सव का पांचों धर्मगुरुओं ने किया शुभारंभ, तस्वीरें में नजारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्घाटन के साथ ही फूलडोल मेला ग्राउंड में गणेश स्तंभ के नीचे स्थापित कर दिया गया। इसे मेले के अंतिम दिन वापस गणेश मंदिर में पहुंचा दिया जाएगा। 20 दिन तक मेले के दौरान इसका पूजन वहीं होगा। मेला उद्घाटन के समय से ही मेले में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। रात भर मेले में रौनक रही। मेले में खेल-खिलौने, चाट पकौड़ी, कपड़े सहित अन्य कई प्रकार के घरेलू सामान की दुकानें लगाई गईं हैं।
लोगों ने मेले में लगी दुकानों पर पहुंचकर खरीदारी की। मेले व गणेश मंदिर को सुंदर-सुंदर रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल मौजूद रहा। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह पवार, मेला प्रभारी रविंद्र सिंह राठी, मुख्य सचिव हरि गोपाल वार्ष्णेय, ललित किशोर, रविंद्र कुमार रूपी, मनोज गुप्ता, डॉ. राजीव कुमार, प्रजीत लालू, शशिकांत गुप्ता, प्रभात कृष्णा, विनय सर्राफ, सतेंद्र मामा मौजूद रहे।
गणेश चौथ मेला और रथयात्रा चंदौसी की पहचान : गुलाब देवी
मेले में मुख्यातिथि रहीं माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी ने बताया कि गणेश चौथ मेला व रथयात्रा ने चंदौसी को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दी है। शहर की रथयात्रा देश में मुंबई के बाद दूसरे नंबर पर आती है। यह हम सभी के लिए गौरव व सम्मान की बात है। इसमें सभी धर्माें के लोग बिना किसी द्वेष भावना के हिस्सा लेते हैं और सभी के सहयोग से इसका सफल आयोजन होता रहा है।
स्कूली बच्चों ने किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
गणेश चतुर्थी मेले में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम सभी का मन मोह लिया। गणेश मंदिर के सामने द्वार पूजन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों ने देवा हो देवा गणपति देवा, गणपति बप्पा मोरया, देश तेरी शान पर सदके, सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी आदि गीतों पर सामूहिक नृत्य कर समां बांध दी। कार्यक्रम में जीके सिल्वर स्टोन के बच्चों ने गणेश वंदना, लोकेश डांस एकेडमी, द डांस पाठशाला, केके डांस एकेडमी के बच्चाें ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए।