फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कबूल है कबूल है कबूल है: निकाह के बाद लघुशंका करने गया दूल्हा लौटा ही नहीं, सच पता चला तो मातम छा गया

Fri, 29 Jul 2022 12:58 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहबाद (रामपुर)।
अमर उजाला नेटवर्क, शाहबाद (रामपुर)। Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 29 Jul 2022 12:58 PM IST
विज्ञापन
The groom ran away leaving bride after nikah marriage
निकाह - फोटो : अमर उजाला

कबूल है कबूल है कबूल है...के साथ ही निकाह की रस्म पूरी हो चुकी थी। इसी बीच दूल्हा लघुशंका के बहाने बाहर निकला और लौटकर ही नहीं आया। काफी देर तक वो नहीं आया तो लोग परेशान हो गए। इसी दौरान पता चला कि केवल दूल्हा ही नहीं बल्कि उसका पिता भी गायब है। इसके बाद जब सच पता चला तो खुशियां मातम में बदल गईं। इस घटना के बाद से दूल्हा और दुल्हन का प्रकरण शाहबाद और इस्लामनगर क्षेत्र में चर्चा का विषय है।



निकाह की रस्म पूरी होने के बाद दूल्हा और बराती भोजन करके धीरे-धीरे खिसक लिए। दुल्हन को बिना लिए ही दूल्हा और बराती वापस आ गए। बताया जा रहा है कि दूल्हा लघुशंका जाने के बहाने ससुराल से भाग गया। मामला पंचायत तक जा पहुंचा। तीन दिनों तक मामला दुल्हन को लाने के लिए चलता रहा। लेकिन ,दुल्हन के पिता ने पूरी जिम्मेदारी संभ्रांत लोगों पर छोड़ रखी थी।

The groom ran away leaving bride after nikah marriage
निकाह। - फोटो : अमर उजाला

शाहबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की बरात जनपद बदायूं के इस्लामनगर 25 जुलाई की रात को गई थी। रात में बैंड बाजे के साथ दूल्हा की बरात चढ़ाई गई। उसके बाद दूल्हा और बरातियों ने भोजन किया। देर रात को दूल्हा का निकाह पढ़ाया गया। ज्ञात रहे कि बरातियों ने भोजन करने के बाद और देर रात होने के कारण सभी बाराती वापस आ गए थे। दूल्हा और दूल्हा का परिवार रहा गया था।

The groom ran away leaving bride after nikah marriage
निकाह - फोटो : अमर उजाला

आरोप है कि दूल्हा और उसका पिता लघुशंका के बहाने बाहर आ गए। बाहर आकर देर रात लगभग तीन बजे दुल्हन को साथ लिए बिना ही खिसक लिए। काफी देर तक जब दूल्हा और उसके परिजन नजर नहीं आए तो दुल्हन पक्ष के लोगों को चिंता होने लगी। दुल्हन पक्ष के लोगों ने जब दूल्हा पक्ष के लोगों को फोन किया, तो पता लगा कि दूल्हा पक्ष के लोग दुल्हन को बिना लिए ही निकल गए। इसके बाद दुल्हन के यहां पर चल रहे खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
The groom ran away leaving bride after nikah marriage
निकाह - फोटो : amar ujala

बताया गया कि दहेज में बाइक न होने के कारण दुल्हन को लिए बिना लिए ही दूल्हा आ गया था। जबकि, दूल्हा पक्ष के लोगों ने बताया कि उनके पास कोई जेवरात और रुपये नहीं थे। इसलिए वे वहां से निकले थे। जानकारी करने पर बताया गया कि बरात में जाने के लिए तीन सौ बराती तय किए थे। लेकिन, बरात में मात्र साठ ही बराती पहुंचे थे। इस घटना के बाद से दुल्हन और उसके परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल था।

विज्ञापन
The groom ran away leaving bride after nikah marriage
निकाह

दुल्हन छोड़ने का मामला पंचायत तक जा पहुंचा। बृहस्पतिवार को मामले को सुलझाने के लिए वहां के संभ्रांत लोग और दूल्हा पक्ष की ओर के संभ्रांत लोग दुल्हन के यहां पहुंचे। पहले तो पंचायत के लोग दुल्हन भेजने के लिए मना कर रहे थे। लेकिन ,दूल्हा पक्ष के संभ्रांत लोग जिद पर अड़ गए। बृहस्पतिवार देर रात तक समझौता चल रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed