सब्जी मंडी से लेकर चौक घंटाघर तक मनमानी करने वालों पर पुलिस का डंडा चला। मनमानी करने वालों को उठक बैठक कराने के बाद हिदायत देकर छोड़ा। सिप्तैन रोड में पुलिसकर्मियों को फूल मिला। मंगलवार को दुकानें खोलने पर पुलिस ने जनरल स्टोर्स वालों की खबर ली थी।
2 of 6
कर्फ्यू क्षेत्र जामा मस्जिद रोड पर तफरी करने निकले युवकों लठियाती पुलिस।
- फोटो : pratapgarh
कोरोना महामारी को लेकर लॉकडाउन के साथ ही शहर के कुछ हिस्सों में आंशिक कर्फ्यू लगा है। जहां दुकानें खोलने की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद लोग अपनी दुकानें खोल रहे थे।
3 of 6
चौक में लाक डाउन के दौरान कान पकड़ कर उठक बैठक कराती पुलिस।
- फोटो : pratapgarh
मंगलवार को पुलिस ने सभी को पीटा था। बुधवार को गश्त पर पहुंची पुलिस को नागरिकों ने गुलाब के फूल थमाए। चौक घंटाघर पर बाइक सवार युवकों को पुलिसकर्मी रोककर पूछताछ करते रहे।
4 of 6
चौक में लाक डाउन के दौरान कान पकड़ कर उठक बैठक कराती पुलिस।
- फोटो : pratapgarh
बिना काम के बाहर निकलने वाले लोगों को पुलिस ने सबक सिखाया। किसी को उठक-बैठक कराई तो किसी पर डंडा चला। सब्जी मंडी में भी सुबह दूरी बनाने की हिदायत मिलती रही लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं था।
5 of 6
जेलरोड जामा मस्जिद के सामने पुलिस वालों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित करते व्यापारी।
- फोटो : pratapgarh
ऐसे में पुलिसकर्मियों ने कई लोगों को लठियाया। जिससे भगदड़ मच गई और देखते ही देखते लोग दूर खड़े होकर सामान लेने लगे। हालांकि बाद में पहुंचे शहर कोतवाल से पुलिस की पिटाई पर लोग नाराजगी भी जताते मिले।