फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: डकैती... हत्या और दहशत, थर-थर कांप रहे परिजन, वारदात से अफसर भी हैरान, जानें- पूरी सच्चाई

Sat, 24 Sep 2022 06:12 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 24 Sep 2022 06:12 PM IST
विज्ञापन
Youth killed after robbery in house in Muzaffarnagar, family is in shock see photos
डकैती के बाद युवक की हत्या। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक मकान में डकैती के बाद युवक की हत्या से परिजन थर-थर कांप रहे हैं। बताया गया कि पूरा परिवार सदमे में हैं। छपार के गांव खुड्डा में जरीफ के घर के पीछे के हिस्से से डकैत सीढ़ी लगाकर घर में दाखिल हुए थे। आंधा घंटे बदमाश रुके, इस बीच शोर-शराबा होने पर भागने लगे। डकैतों को घर के अंदर और गांव की भौगोलिक स्थिति की पूरी जानकारी थी। डकैत यह भी जानते थे कि परिवार का कौन सा सदस्य कहां सोता है।



किसान जरीफ का परिवार दहशत में है। गुरुवार रात एक बजे के लगभग डकैत घर में दाखिल हुए। जिस तरह डकैतों ने गुड्डू और जरीफ को निशाना बनाया, उससे जाहिर है कि पहले से ही जानते थे कि दोनों कहां सोए हुए हैं। गुड्डू दिव्यांग है, बदमाशों ने उसे बंधक नहीं बनाया, बल्कि उसके सहारे पहली मंजिल पर सोए शादाब को बुलाकर दरवाजा खुलवा लिया। आधे घंटे में ही डकैतों ने सारा सामान समेट लिया। शोर शराबा शुरू हुआ तो डकैत भागने लगे। उन्हें यह अंदेशा नहीं रहा होगा कि जरीफ बंधन खोलकर शोर मचा सकता है। इसी वजह से भगदड़ शुरू हुई और शादाब ने विरोध किया। विरोध में शादाब अकेला पड़ गया और डकैतों ने गोली चला दी। इस दौरान एक गोली शादाब को लग गई। वहीं परिजन और ग्रामीण शादाब को संभालने लगे और बदमाश फरार हो गए।

Youth killed after robbery in house in Muzaffarnagar, family is in shock see photos
डकैती मामला। - फोटो : amar ujala

सहमे हुए हैं परिजन
डकैतों द्वारा शादाब की हत्या और परिजनों को आतंकित करने को परिवार के लोग भूल नहीं पा रहे हैं। 18 घंटे बीतने के बाद अभी तक वह थर-थर कांप कर रहे हैं। बात करते हुए उनकी जुबान लड़खड़ा रही हैं। उनके चेहरों पर दहशत के भाव है।

बेखौफ थे डकैत
जरीफ व उसके परिवार के लोग बताते है कि डकैत पूरी तरह बेखौफ थे। डकैतों ने महिलाओं व अन्य सदस्यों से बातचीत की। इस दौरान सभी बेबाकी से पूछताछ कर रहे थे। किसी को कोई जल्दी भी नहीं लग रही थी। उनके हावभाव से ऐसा लग रहा था, जैसे उन्हें किसी बात का कोई खतरा नहीं था।

Youth killed after robbery in house in Muzaffarnagar, family is in shock see photos
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

ये थे घर में मौजूद
घर में घटना के वक्त जरीफ, जमसीर (पत्नी जरीफ), गुडडू (बेटा), शादाब (बेटा), आयशा (पत्नी शादाब), तरमीम पुत्रवधु (पत्नी सावेज), जैनब (बेटी)।

10 लाख का माल लूटा
जरीफ का कहना है कि उसके घर में बेटे शादाब की शादी का जेवर व उसने अपनी बेटी की शादी के लिए जेवर बनवा कर रखे थे, जो लगभग 10 लाख रुपये कीमत के थे। यह सब लूटकर डकैत ले गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Youth killed after robbery in house in Muzaffarnagar, family is in shock see photos
इसी सीढ़ी से घर में घुसे थे डकैत। - फोटो : amar ujala

पांच माह पहले आया था शादाब
शादाब सऊदी से पांच माह पहले ही घर आया था। चार माह पहले उसकी शादी हुई। तभी से वह घर पर रह रहा था। 27 सितंबर को उसे वापस जाना था, जबकि उसके अन्य दोनों भाई भी शुक्रवार को सऊदी से घर आने वाले हैं।

किसी को थी घर की जानकारी
ग्रामीणों का कहना था कि हो न हो, डकैतों को जानकारी थी कि जरीफ के तीन बेटे सऊदी में काम करते है और कुछ माह पहले शादाब की शादी भी हुई थी। इसी के चलते लूटपाट के इरादे से बदमाश घर में घुसे थे।

विज्ञापन
Youth killed after robbery in house in Muzaffarnagar, family is in shock see photos
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala

घर के पीछे रखी थी सीढ़ी
बताया गया कि गांव के कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में भूसा ढोने का काम करते है और वह अपने साथ सीढ़ी भी रखते हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉली व सीढ़ी जरीफ के घर के पीछे खेत में खड़ी की जाती थी। इसी सीढ़ी के माध्यम से डकैत जरीफ के घर में कूदे थे।

चप्पल व तमंचा बरामद
बताया गया कि घर में एक डकैत की चप्पल व तमंचा, एक पिस्टल का कारतूस भी पड़ा मिला है। जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया है।

डीआईजी ने ली जानकारी, किया निरीक्षण
शाम के समय डीआइजी सुधीर कुमार ने पीड़ित के घर जाकर मामले की जानकारी ली। घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ितों को जल्द घटना का खुलासा कर बदमाशों को जेल भेजने का आश्वासन दिया। बाद में एसएसपी व अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ थाने में बैठक कर की। जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed