फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: 8.4 फीट के किशोर को देख लोग हैरान, सेल्फी लेने को जुटे लोग, खूब वायरल हो रहा वीडियो

Sat, 27 Apr 2024 08:30 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 27 Apr 2024 08:30 PM IST
सार

PHOTOS: 8.4 फीट के किशोर को देख लोग हैरान, सेल्फी लेने को जुटे लोग, खूब वायरल हो रहा वीडियो

विज्ञापन
Saharanpur: 8.4 feet tall Kishore Karan reached Muzaffarnagar and crowd gathered to see him
8.4 फीट लंबा किशोर। - फोटो : अमर उजाला

कूल्हे की चोट के चलते मां श्वेतलाना का उपचार कराने पहुंचा 8.4 फीट का किशोर करण सिंह लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया। किशोर के साथ फोटो खिंचवाने के लिए लोग पहुंचे। वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। अस्पताल के स्टाफ के बीच भी किशोर को लेकर उत्सुकता का माहौल बना रहा।



मूल रूप से ककरौली की रहने वाले श्वेतलाना की शादी मेरठ के मसूरी निवासी संजय सिंह के साथ हुई थी। दंपती का 15 साल का इकलौता बेटा करण सिंह अपनी लंबाई के लिए चर्चा में रहता है। परिवार वर्तमान में सहारनपुर और खतौली में रहता है। अपने दौर में बास्केटबॉल की खिलाड़ी ओर कोच रहीं श्वेतलाना को पिछले दिनों कूल्हे में चोट लग गई थी।

Saharanpur: 8.4 feet tall Kishore Karan reached Muzaffarnagar and crowd gathered to see him
एशिया का सबसे लंबा किशोर करण सिंह अपने परिवार के साथ - फोटो : अमर उजाला

परिवार के सदस्य जानसठ रोड स्थित नर्सिंग होम में सर्जन डॉ. अनुभव जैन से मिलने पहुंचे। यहां करण सिंह आकर्षण का केंद्र बना रहा। लोग करण सिंह से मिलने पहुंचे और उनके साथ फोटो खिंचवाई।

Saharanpur: 8.4 feet tall Kishore Karan reached Muzaffarnagar and crowd gathered to see him
परिवार के साथ करण। - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो
अस्पताल में मां को लेकर आए करण सिंह की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में श्वेतलाना स्ट्रेचर पर लेटी दिखाई दे रही है। इस दौरान करण सिंह स्वास्थ्य कर्मचारियों से बात करता नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saharanpur: 8.4 feet tall Kishore Karan reached Muzaffarnagar and crowd gathered to see him
करण को देखते रह गए लोग। - फोटो : अमर उजाला

परिवार का दावा है कि करण सिंह एशिया का सबसे लंबा किशोर है। मां श्वेतलाना की ऊंचाई सात फिट दो इंच है और पिता संजय सिंह का कद छह फिट छह इंच है।

विज्ञापन
Saharanpur: 8.4 feet tall Kishore Karan reached Muzaffarnagar and crowd gathered to see him
परिवार के साथ करण सिंह। - फोटो : अमर उजाला

बास्केटबॉल का खिलाड़ी है करण
संजय सिंह ने बताया कि उनका बेटा करण सिंह बास्केटबॉल का खिलाड़ी है। इसी साल सहारनपुर में दसवीं की परीक्षा दी है। वह बास्केटबॉल खिलाड़ी के अलावा डॉक्टर भी बनने की चाह रखता है। उसकी इच्छा है कि अधिक लंबाई के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य का उपचार करने के लिए वह डॉक्टर बने।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed