फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Muzaffarnagar News : मां को लहूलुहान देख निकली बेटे की चीख, वारदात से हर तरफ दहशत

Thu, 30 Jun 2022 12:56 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 30 Jun 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
Police four team will be investigating an old Woman murder case in Muzaffarnagar district
महिला की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में एक खौफनाक वारदात हो गई। रतनपुरी थाना क्षेत्र के एक गांव में खाना बनाते वक्त एक महिला की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी मौके से फरार हो गए। वहीं घर पहुंचे छोटे बेटे ने मां को लहूलुहान हालत में देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद उसने रोते-बिलखते हुए चिल्लाना शुरू कर दिया। युवक की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और खौफनाक मंजर देख हैरान रह गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। 



जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची रतनपुरी थाना पुलिस ने घटना की जांच की और परिजनों से भी जानकारी ली। पुलिस के अनुसार खाना बनाने के दौरान आरोपियों ने महिला की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी है।

Police four team will be investigating an old Woman murder case in Muzaffarnagar district
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

वहीं परिजनों के विरोध के बीच महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेज दिया जाएगा। मृतक महिला के छोटे बेटे संदीप ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

Police four team will be investigating an old Woman murder case in Muzaffarnagar district
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

उधर, घटना की जानकारी लगने पर खतौली तहसीलदार आरती यादव और सीओ विनय कुमार गौतम भी मौके पर पहुंचे। वहीं फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड टीम को भी मौके पर बुला लिया गया। टीम ने घटनास्थल से कुछ साक्ष्य जुटाए हैं, जिनके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। सीओ विनय कुमार गौतम का कहना है एक हफ्ते के भीतर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। उधर, तहसीलदार आरती यादव ने भी पीड़ित परिवार को कार्रवाई और मुआवजे का पूरा आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Police four team will be investigating an old Woman murder case in Muzaffarnagar district
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

महिला की मौत से पसरा मातम, हर तरफ दहशत
घनश्याम पुरा के मजरा कैलाशनगर में बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद हर तरफ दहशत का माहौल है। वहीं परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना को लेकर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है, सभी सदस्य सदमे में हैं। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है, जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Police four team will be investigating an old Woman murder case in Muzaffarnagar district
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

परिजनों ने किया था हंगामा, घंटों तक नहीं उठने दिया था शव
घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की तो परिजनों ने शव उठने नहीं दिया। परिजनों का कहना था कि पहले वारदात का खुलासा किया जाए। वहीं मुआवजे में 20 लाख रुपये की भी मांग की गई। हालांकि तहसीलदार आरती यादव के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed