मुजफ्फरनगर में जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में बॉलीवुड गायिका सोना मोहापात्रा ने गानों से धूम मचा दी। 2013 में आई फुकरे फिल्म के गाने ‘अंबरसरिया...’ गाया तो युवा झूम उठे। युवाओं की फरमाइश पर गाने सुनाए गए। जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में म्यूजिक नाइट का आयोजन किया गया। जहां बॉलीवुड सिंगर ने रात 11 बजे तक अपने गानों से दर्शकों के दिलों को जीत लिया। सोना मोहापात्रा ने कहा कि वह यहां पहली बार आई हैं लेकिन उन्हें दर्शकों ने इतना प्यार दिया है कि वह यहां दोबारा भी आना चाहेंगी।
म्यूजिक नाइट: सोना मोहापात्रा ने गाया अंबरसरिया तो खूब झूमे मुजफ्फरनगर युवा, बी प्राक इसलिए नहीं हो सके शामिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन