फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा में शामिल हुईं अदिति सिंह: कभी प्रियंका गांधी तो कभी पीएम मोदी की प्रशंसक रहीं, जानिए उनका सियासी सफर

Wed, 24 Nov 2021 04:49 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, उत्तर प्रदेश
अमर उजाला ब्यूरो, उत्तर प्रदेश Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 24 Nov 2021 04:49 PM IST
विज्ञापन
MLA Aditi Singh from Rae Bareli seat Political journey she daughter of akhilesh singh
विधायक अदिति सिंह - फोटो : अमर उजाला

अपनी बेबाकी के लिए राजनीतिक गलियारों में चर्चित रहने वाली रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया है। पिछला चुनाव उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था और जीत दर्ज की थी। अदिति ने अपने प्रतिद्वंदी को करीब 90 हजार वोटों से हराया था। हालांकि पार्टी आलाकमान को समय-समय पर वो कई मुद्दों पर नसीहत देती रहीं, साथ ही केंद्र सरकार के कई फैसलों का खुलकर समर्थन किया, जिसके चलते कांग्रेस में उनका स्थान बागी नेताओं में दर्ज हुआ।



अदिति सिंह रायबरेली सदर से विधायक रहे अखिलेश सिंह की बेटी हैं। अदिति ने यूएसए की ड्यूक यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। अखिलेश सिंह भी कांग्रेस के लिए सिरदर्द रहे। लेकिन बेटी ने सियासी पारी रायबरेली की सदर सीट से कांग्रेस के साथ शुरू की। अदिति को कांग्रेस में लाने में प्रियंका गांधी का बड़ा योगदान बताया जाता है। पूर्व में अदिति प्रियंका की प्रशंसक व उसेके प्रभावित रही हैं। बीते चुनाव में उन्होंने कहा था कि प्रियंका बहुत ही सशक्त महिला हैं। मैं उनकी गाइडेंस में राजनीति में आना चाहती थी इसीलिए कांग्रेस से चुनावी पारी शुरू की।

MLA Aditi Singh from Rae Bareli seat Political journey she daughter of akhilesh singh
अदिति सिंह - फोटो : ANI
अनुच्छेद 370 हटने पर केंद्र सरकार के फैसले को सराहा

कांग्रेस पार्टी ने भले ही जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का विरोध किया हो लेकिन अदिति सिंह ने मोदी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक फैसला है। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। इससे जम्मू-कश्मीर के लोग मुख्यधारा से जुड़ जाएंगे। एक विधायक की हैसियत से मैं इस फैसले का स्वागत करती हूं।

MLA Aditi Singh from Rae Bareli seat Political journey she daughter of akhilesh singh
प्रियंका गांधी - फोटो : Amar Ujala
कृषि कानूनों की वापसी के एलान के बाद प्रियंका को सुनाई खरी-खोटी

अदिति ने कहा कि जब बिल लाए गए तो प्रियंका गांधी को दिक्कत हुई। अब कानून (कृषि कानून) निरस्त होने के एलान के बाद भी उन्हें दिक्कत है। आखिर वह चाहती क्या हैं, उनको स्पष्ट बताना चाहिए। अदिति ने कहा कि प्रियंका इस मामले का सिर्फ राजनीतिकरण कर रही हैं। इसकी वजह ये है कि अब उनके पास मुद्दे नहीं बचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
MLA Aditi Singh from Rae Bareli seat Political journey she daughter of akhilesh singh
भाजपा नेता जितिन प्रसाद। - फोटो : amar ujala
जितिन प्रसाद के पार्टी छोड़ने पर हमलावर हुईं

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के पार्टी छोड़ने पर अदिति सिंह हमलावर हुईं। उन्होंने कहा कि जितिन प्रसाद और ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे पढ़े-लिखे, युवा, अनुभवी और बड़े नेता पार्टी छोड़ रहे हैं, तो इस पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को आत्ममंथन करना चाहिए। यह एक ऐसा नुकसान है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती।

विज्ञापन
MLA Aditi Singh from Rae Bareli seat Political journey she daughter of akhilesh singh
अजय कुमार लल्लू - फोटो : सोशल मीडिया
अजय कुमार लल्लू पर हमला

ये बात उसी समय की है जब जितिन प्रसाद कांग्रेस के हाथ को छोड़ भागवाधारी हुए थे। अदिति ने कहा कि यूपी कांग्रेस में नेता ही कितने बचे हैं, जिन्हें प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और उनकी टीम नहीं संभाल पा रही है। यह लल्लू के लिए भी मंथन का विषय है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed