फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने बाबा के चरण सिर पर रख लिया आशीर्वाद, हनुमान मंदिर में चढ़ाया 51 मन लड्डू

Wed, 12 Oct 2022 08:36 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 12 Oct 2022 08:36 PM IST
सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत बुधवार को विंध्याचल पहुंचे। विधि विधान से मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। देवरहा हंस बाबा आश्रम में पूजन एवं हवन कार्यक्रम में शामिल हुए।

विज्ञापन
RSS chief Mohan Bhagwat visit Vindhyachal offered 51 laddoos to Hanuman temple devarah baba ashram
बाबा के चरण सिर पर रख आशीर्वाद लेते संघ प्रमुख - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत बुधवार को विंध्याचल पहुंचे। विधि विधान से मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। इससे पहले देवरहा हंस बाबा आश्रम में पूजन एवं हवन कार्यक्रम में शामिल हुए। आश्रम स्थित हनुमान मंदिर में शुद्ध घी का मगदल (बेसन का लड्डू) का भोग लगाया गया। हनुमान मंदिर में पूजा करने के बाद मोहन भागवत भक्त प्रासाद चले गए। वहां कुछ समय के विश्राम के बाद पुन: देवरहा हंस बाबा से मिलने उनकी कुटिया में पहुंचे। उन्होंने हंस बाबा के चरण अपने सिर पर लेकर आशीर्वाद लिया।



नगर विधायक को छोड़कर इस कार्यक्रम से भाजपा नेता भी दूर ही रहे।  मोहन भागवत के आगमन को लेकर पूरा परिसर छावनी में तब्दील रहा। जिस मंदिर में पूजा पाठ हो रहा था, वहां पर आम श्रद्धालुओं का प्रवेश निषेध था। सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी। मोहन भागवत महुआरी कला गांव स्थित देवरहा हंस आश्रम में अपने निजी कार्यक्रम के बाद बुधवार शाम मां विंध्यवासिनी के दरबार में पहुंचे। 

RSS chief Mohan Bhagwat visit Vindhyachal offered 51 laddoos to Hanuman temple devarah baba ashram
देवराहा हंस बाबा आश्रम में संघ प्रमुख - फोटो : अमर उजाला

देवराहा हंस बाबा ने संघ प्रमुख को तकरीबन दो घंटे तक उपदेश दिया। कहा कि वे गोसेवा करें। गाय में सभी देवी- देवता व ऋषियों का निवास होता है।  देवरहा हंस  बाबा ने कहा कि वे अखंड भारत के निर्माण के लिए कार्य करें। एक समय था कि भारत देश का विस्तार अफगानिस्तान से लेकर बर्मा व चीन की सीमाओं तक था। प्राचीन भारत के उसी सपने को वह पूरा करें और अखंड भारत के निर्माण को साकार करें। 

RSS chief Mohan Bhagwat visit Vindhyachal offered 51 laddoos to Hanuman temple devarah baba ashram
देवराहा हंस बाबा आश्रम में संघ प्रमुख - फोटो : अमर उजाला

मोहन भागवत बुधवार सुबह लगभग 11 बजकर 20 मिनट पर पहले महुवारी स्थित देवरहा हंस बाबा आश्रम पहुंचे। वे सड़क मार्ग से बंद गाड़ी में आश्रम पहुंचे। वहां उनका मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा, जिला अधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने स्वागत किया। उसके बाद आश्रम के अंदर स्थित मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
RSS chief Mohan Bhagwat visit Vindhyachal offered 51 laddoos to Hanuman temple devarah baba ashram
मां विंध्यवासिनी के दरबार में संघ प्रमुख - फोटो : अमर उजाला

 सरसंघचालक मोहन भागवत महुआरी कला गांव में स्थित देवरहा हंस आश्रम में अपने निजी कार्यक्रम के बाद बुधवार की शाम मां विंध्यवासिनी के दरबार में पहुंचे। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने गर्भ गृह में पहुंचकर विधि विधान से दर्शन पूजन किया एवं मंदिर प्रांगण में बैठकर कुछ देर देवी का ध्यान किया। साथ ही मंदिर पर विराजमान समस्त देवी देवताओं को प्रणाम कर परिक्रमा पथ पर पहुंचे। 

विज्ञापन
RSS chief Mohan Bhagwat visit Vindhyachal offered 51 laddoos to Hanuman temple devarah baba ashram
देवराहा हंस बाबा आश्रम में संघ प्रमुख - फोटो : अमर उजाला

मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा से मिलकर कुछ बातचीत की एवं विंध्य कॉरिडोर पर निगाह भी डाली। आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक अनिल, प्रांत प्रचारक रमेश, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह मौजूद रहे। दर्शन पूजन के कार्यक्रम के समय नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा व आलोक पांडेय मौजूद रहे ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed