Weather Update: सर्दी का सितम जारी, छूटी कंपकंपी, कोहरे से थमी वाहनों की रफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकतम न्यूनतम तापमान में कम अंतर से बढ़ती है ठंड
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि जब अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर कम हो जाता है तो सर्दी का असर ज्यादा बढ़ जाता है। रविवार और सोमवार को मौसम में यह परिवर्तन दिखाई दिया। दोनों में अंतर कम होने के चलते सर्दी का असर ज्यादा रहा। दिन में थोड़ी देर के लिए निकली धूप भी बेअसर दिखाई दी।
पहाड़ों की तरह से पड़ रही ठंड
अमर उजाला ने 13 दिसंबर के अंक में खबर प्रकाशित की थी कि 21 दिसंबर से वेस्ट यूपी में ठंड का असर बढ़ जाएगा। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते कड़ाके की ठंड शुरू हुई है। 15 दिसंबर तक ठंड का असर कम था लेकिन इसके बाद से लगातार ठंड बढ़ रही है और अब ठंड पूरे चरम पर पहुंच गई। अभी नए साल तक ठंड से राहत के आसार नहीं है।
इस वर्ष गत वर्ष
तारीख अधिकतम न्यूनतम अधिकतम न्यूनतम
20 18.7 9.2 20.8 3.3
21 18.3 8.6 21.0 2.8
22 17.0 8.4 22.8 3.2
23 18.2 6.4 22.3 4.0
24 19.3 8.6 22.0 5.0
25 13.4 7.4 22.2 4.5
26 14.0 7.0 19.2 7.0
हवाओं के चलने से प्रदूषण से राहत
मोदीपुरम। दिन में चल रही बर्फीली हवाओं से प्रदूषण में काफी राहत चल रही है। रविवार के बाद सोमवार को भी मेरठ का वायु गुणवत्ता सूचकांक 177 दर्ज किया गया है। इसके अलावा सबसे ज्यादा मुजफ्फरनगर का 302 दर्ज किया गया है जबकि जयभीमनगर 123 गंगानगर 140 और पल्लवुरम 268 और बेगमुपल 230 दर्ज किया गया है।